पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ना सिर्फ आईपीएल 2026 में गजब की कप्तानी कर रहे हैं बल्कि बतौर बल्लेबाज भी उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मुंबई के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम के लिए 35 गेंदों पर 66 रन की बेहतरीन पारी खेली और ये इस सीजन में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक भी रहा। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया साथ ही इस सीजन के 24 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।

श्रेयस ने तोड़ा रोहित और राहुल का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के विरुद्ध अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और आईपीएल में बतौर कप्तान एक पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में केएल राहुल और रोहित शर्मा से आगे निकल गए। श्रेयस ने इस लीग में बतौर कप्तान 11वीं बार एक पारी में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया था जबकि राहुल और रोहित ने ऐसा 10 बार किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने ऐसा 15 बार किया था जबकि विराट कोहली ने ऐसा 12 बार किया था।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

15 बार: एमएस धोनी
12 बार: विराट कोहली
11 बार: श्रेयस अय्यर
10 बार: केएल राहुल
10 बार: रोहित शर्मा

अभिषेक-टिम डेविड से आगे निकले श्रेयस

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में 5 मैचों में कुल 14 छक्के लगाए हैं और इस लीग में 24 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा और टिम डेविड को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ गए। टीम डेविड और अभिषेक ने अब तक खेले मैचों में कुल 13-13 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल 2026 में 24 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
रजत पाटीदार5522221
वैभव सूर्यवंशी5520018
श्रेयस अय्यर5420314
टिम डेविड5514713
अभिषेक शर्मा5512913
इशान किशन5521312
रयान रिकेल्टन5513712

क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स; रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, संजू-पंत को भी छोड़ा पीछे

डिकॉक ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में शतक लगा दिया और रोहित शर्मा की कमी नहीं खलने दी। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के दम पर 5 शानदार रिकॉर्ड भी बनाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)