कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2026 का बेहतरीन आगाज किया। उन्होंने 67 रन की बेहतरीन पारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच में खेली। इस पारी में रहाणे ने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने एमआई के खिलाफ अपनी इस पारी से दो खास रिकॉर्ड भी बना दिए। रहाणे ने फिन एलन के साथ ओपनिंग करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

वहीं आपको यह भी बताते हैं कि पिछले सीजन के पहले मैच में भी रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ ईडेन गार्डेन्स में 31 गेंद पर 56 रन ठोके थे। फिर अब आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रहाणे ने मुंबई के खिलाफ 40 गेंद पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। रहाणे ने इस पारी के साथ अपने 200 टी20 छक्के भी पूरे कर लिए।

अजिंक्य रहाणे ने बनाए दो खास रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने पहला रिकॉर्ड बनाया अपनी किसी टी20 पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का। उन्होंने इस पारी में पांच बेहतरीन छक्के लगाए। खाता भी रहाणे ने छक्के से खोला था। वहीं दूसरा रिकॉर्ड था मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में किसी केकेआर के कप्तान का सर्वोच्च स्कोर। इससे पहले कोई भी केकेआर कैप्टन मुंबई के खिलाफ 67 रन तक नहीं पहुंचा था। रहाणे का यह स्कोर सर्वाधिक रहा।

फिन एलन का साथ किया तूफानी आगाज

इस सीजन से पहले केकेआर की ओपनिंग जोड़ी पर काफी चर्चा हो रही थी। फिन एलन और टिम सीफर्ट के एकसाथ खेलने पर काफी कंफ्यूजन था। ऐसे में कप्तान रहाणे ने एलन के साथ यह जिम्मेदारी संभाली और टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 32 गेंद पर 69 रन की बेहतरीन साझेदारी की और टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। कप्तान हार्दिक पंड्या के एक ओवर में दोनों ने 26 रन भी बटोरे। ट्रेंट बोल्ट ने भी रन दिए और अल्लाह गजनफर की भी दोनों ने खबर ली।

यह भी पढ़ें: MI vs KKR Match LIVE Score Updates, IPL 2026 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच सीजन का यह दूसरा मैच वानखेड़े में खेला जा रहा है। केकेआर की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करेगी। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार और सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। क्लिक करें और देखें स्कोरकार्ड समेत पूरे मैच के अपडेट्स