आईपीएल 2026 में पांच-पांच बार की चैंपियन दो धाकड़ टीमों के लिए सबकुछ खास नहीं चल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम इंजरी की वजह से परेशान है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम आखिरकार लगातार चार हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी है। अब इन दोनों बड़ी टीमों के लिए मंगलवार (21 अप्रैल 2026) की शाम दो अच्छी खबरें आई हैं। खास बात यह है कि गुरुवार को चेन्नई और मुंबई का सामना होना है, उससे पहले दोनों टीमों में दो धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हो गई है।
सीएसके में लौटा धाकड़ गेंदबाज
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जहां पहले नाथन एलिस और फिर खलील अहमद के बाहर होने से परेशान थी। अब स्पेन्सर जॉनसन की टीम में वापसी हो गई है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि जॉनसन अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं। आपको बता दें कि स्पेन्सर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था, लेकिन वह इंजरी से रिकवर कर रहे थे। अब जॉनसन के आने से कुछ हद तक टीम की गेंदबाजी की समस्या हल हो सकती है।
मुंबई इंडियंस में खतरनाक ऑलराउंडर की एंट्री
क्रिकबज की जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कैंप में इंग्लैंड के खतरनाक ऑलराउंडर विल जैक्स की एंट्री हो चुकी है। जैक्स चोटिल थे और अब वह रिकवरी के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। जैक्स भारत लौटे हैं और अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए। मुंबई ने सोमवार को गुजरात के खिलाफ 99 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए जीत की पटरी पर वापसी की थी। अब विल जैक्स के आने से टीम के पास एक अच्छे लोअर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी का विकल्प बढ़ गया है।
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 का स्क्वाड
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, अल्लाह गजनफर, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 का स्क्वाड
महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद (पूरे सीजन से बाहर), आयुष म्हात्रे (पूरे सीजन से बाहर)।
IPL में खिलाड़ी को Loan पर लेने का क्या है नियम? अश्विन ने CSK को दी RCB के प्लेयर को ‘उधार’ लेने की सलाह
आईपीएल 2026 में सीएसके लगातार इंजरी से परेशान है। अब आयुष म्हात्रे भी पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। ऐसे में अश्विन की तरफ से इंजरी से जूझ रही टीमों को खास सलाह दी गई है कि वह बीच सीजन Loan Player नियम का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
