मार्को यानसेन के जुड़वां भाई डुआन यानसेन को नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सीमित ओवरों के दौरे के लिए पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। डुआन यानसेन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2023 में एक मैच खेले थे। ट्राई-सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो कप्तानी बाएं हाथ के स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन करेंगे। इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
इस साल की शुरुआत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह साउथ अफ्रीका की पहली टी20 सीरीज होगी, जिसमें कई नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। डुआन के अलावा कॉर्बिन बॉश के भाई ईथन बॉश भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक टी20 नहीं खेला है। कॉनर एस्टरहुइजेन, जॉर्डन हरमन और न्कोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।
जॉर्डन हरमन के भाई रुबिन भी टीम में
जॉर्डन ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था, लेकिन पहले ही मैच में उन्हें चोट लग गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह अब तक सिर्फ वही एक मैच खेल पाए हैं। उनके भाई विकेटकीपर-बल्लेबाज रुबिन को भी टीम में शामिल किया गया है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले केवल 3 खिलाड़ी टीम में
दक्षिण अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी और क्वेना माफाका को शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 28 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी और इसके बाद 9 से 13 सितंबर तक घरेलू टीम के साथ वनडे मैच खेले जाएंगे।
नामीबिया के सफेद गेंद दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम
ब्योर्न फोर्टुइन, ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन यानसेन, क्वेना मफाका, मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रेयन।
भारत का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड
भारत-श्रीलंका के बीच 1982 से 2022 के बीच 46 मैच खेले गए। भारत को 22 में जीत मिली है और 7 में हार का सामना करना पड़ा। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें।
