भारतीय शूटिंग स्टार मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में 7वें स्थान पर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए एंट्री कर ली है। वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भी भारत का नेतृत्व करेंगी। मनु भाकर की अगुआई वाले शूटिंग स्क्वाड की भी घोषणा कर दी गई है। ईशा सिंह को भी 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल इवेंट में एंट्री मिली है।
साथ ही विदरसा के विनोद और रुद्रांक्ष पाटिल ने भी 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर थ्री पोजीशन टीम के लिए जगह बनाई है। एशियाई खेलों की ऑर्गनाइजिंग कमेटी द्वारा अधिकतम 30 प्रतिभागियों (15 महिला और 15 पुरुष) के हिस्सा लेने के ऐलान के बाद दो इवेंट स्पेशिलिस्ट का चयन किया गया है। शॉटगन शूटर्स दो इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं, इसलिए NRAI (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने राइफल और पिस्टल स्पर्धा में दो-दो इवेंट स्पेशलिस्ट के साथ जाने का फैसला किया है।
साधारण प्रदर्शन के बावजूद क्यों मिली मनु को एंट्री?
मनु भाकर का प्रदर्शन 10 मीटर के ट्रायल्स में अच्छा नहीं था लेकिन फिर भी ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को अनुभव के नाते स्क्वाड में जगह मिली है। वहीं रुद्रांक्ष को 10 मीटर के अलावा 50 मीटर थ्री पोजिशन टीम में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए जगह दी गई।
एशियाई खेलों के लिए स्क्वाड के चयन के बाद एनआरएआई अध्यक्ष कलिकेश सिंह डियो ने कहा,”भारत में वर्तमान में शूटिंग के एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ियों के होने के कारण, इस टीम का चयन करना एक चैलेंजिंग टास्क था। सेलेक्शन कमेटी ने पूरी जांच और खिलाड़ियों के परीक्षण के बाद ही 36 इवेंट स्लॉट के लिए इन 30 खिलाड़ियों का चयन किया है, ताकि वह भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएं।”
भारत के लिए एशियाई खेलों के इतिहास में शूटिंग सबसे ज्यादा पदक लाने वाले खेलों में से एक है। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में कुल 22 पदक जीते थे। इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा था।
एशियाई खेलों के लिए भारत का शूटिंग स्क्वाड
राइफल स्क्वाड
- 10M एयर राइफल पुरुष: पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लन, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल
10m एयर राइफल महिला: एलावेनिल वालारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा के विनोद - 50M राइफल थ्री पोजिशन पुरुष: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल
- 50M राइफल थ्री पोजिशन महिला: अशी चौकसे, विदरसा के विनोद, तिलोतमा सेन
- 10M एयर राइफल मिक्स्ड टीम: पार्थ राकेश माने और एलावेनिल वालारिवन
पिस्टल स्क्वाड
- 10M एयर पिस्टल पुरुष: केदारलिंग बी. उचागनवे, गौरव, कमलजीत
10M एयर पिस्टल महिला: सुरुची, ईशा सिंह, मनु भाकर - 25M रैपिड फायर पिस्टल पुरुष: अनीष
25M स्पोर्ट्स पिस्टल महिला: ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत
10M एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम: केदारलिंग बी. उचागनवे और सुरुची
शॉटगन स्क्वाड
- ट्रैप पुरुष: काइनन चेनई, अहवर रिजवी, शपत भारद्वाज
- ट्रैप महिला: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत
- स्कीट पुरुष: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान
- स्कीट महिला: परिनाज धालिवाल, राइजा ढिल्लन, महेश्वरी चौहान
