भारतीय टीम के लिए हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू के बाद मानव सुतार को इंग्लैंड के एक काउंटी क्लब ने साइन किया है। इंग्लिश काउंटी क्लब वार्विकशायर ने भारतीय खिलाड़ी को मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप के सीजन के अगले दो राउंड के लिए साइन किया है। इसकी घोषणा क्लब के द्वारा बुधवार को की गई। मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में कुल सात विकेट दोनों पारियों में झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

वार्विकशायर ने उन्हें साइन करने के बाद आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,”वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब मानव सुतार को शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बाद काफी उत्साहित है। भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो राउंड में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

मानव सुतार 12 जून को वार्विकशायर और यॉर्कशायर के बीच होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद अगले हफ्ते समरसेट के खिलाफ मैच के लिए भी वह मौजूद रहेंगे। क्लब के परफॉर्मेंस डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने भी मानव का टीम में स्वागत किया। वहीं भारतीय गेंदबाज ने भी क्लब के लिए आने वाले दिनों में खेलने के लिए उत्सुकता जाहिर की।

मानव सुतार का ड्रीम टेस्ट डेब्यू

पिछले हफ्ते ही मानव सुतार ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। अपनी पहली पारी में ही 33 रन देकर 6 विकेट लेते हुए इस खिलाड़ी ने अपने बेहतरीन भविष्य की ओर अग्रसर करते हुए क्रिकेट की दुनिया में दस्तक दी। मानव ने इसकी बाद दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर 29 रन दिए। मानव सुतार को डेब्यू मैच में 7 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वह अमित मिश्रा के बाद दूसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज बने जिन्होंने अपनी पहली टेस्ट पारी में ही पांच विकेट झटके। वहीं 21वीं सदी में वह सिर्फ दूसरे भारतीय बने जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले ओवर में ही विकेट झटका। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ओवरऑल 29 मैचों में 129 विकेट दर्ज हैं।

35 चौके, 9 छक्के, 83 गेंद पर ठोका दोहरा शतक: वैभव सूर्यवंशी की तरह कमाल है उनका 14 साल का दोस्त अयान

वैभव सूर्यवंशी की चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया में हो रही है। उनके साथ-साथ उनका राज्य बिहार भी चर्चा का विषय है। अब उनके ही 14 साल के दोस्त अयान ने भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर