भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू करने वाले मानव सुतार ने काउंटी क्रिकेट में भी जलवा विखेरा है। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुतार ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन के पहले दिन यॉर्कशायर के खिलाफ वारविकशायर के खिलाफ डेब्यू करते हुए दो विकेट लिए।
मानव सुतार को इस हफ्ते की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के एकमात्र टेस्ट में सात विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने शुक्रवार को पहले दिन 76 रन देकर 2 विकेट लिए। यॉर्कशायर ने छह विकेट पर 398 रन बनाए।
मानव सुतार ने किसका विकेट लिया
23 साल के मानव सुतार ने यॉर्कशायर के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले सैम व्हाइटमैन को 55 रन पर आउट करके काउंटी में अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने ओपनर विलियम लक्सटन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। लक्सटन ने दिन के आखिर में 261 गेंदों पर 167 रन की मैराथन पारी खेली।
सुतार को दो राउंड के लिए वारविकशायर ने किया साइन
सुतार को वारविकशायर ने चल रही काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए साइन किया है और उनके अगले हफ्ते टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेलने की भी संभावना है। राजस्थान के इस स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया था और पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
सुतार का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
सुतार ने दूसरी पारी में 29 रन देकर 1 विकेट लिए थे। इससे भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में एक पारी और 300 रन से जीत दर्ज करने में मदद मिली थी। सुतार को राजस्थान के लिए घरेलू मैदान पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला। उन्होंने 24.89 के औसत से 136 फर्स्ट-क्लास विकेट लिए।
उनादकट चमके
भारत के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने ससेक्स के अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और ग्लेमोर्गन के खिलाफ 14.2 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके इस स्पेल ने ग्लेमोर्गन को 51.2 ओवर में 155 रन पर आउट करने में मदद की। उनादकट 2024 में काउंटी के साथ दो साल का करार करने के बाद ससेक्स से फिर जुड़ गए हैं।
डेब्यूटेंट मानव सुतार को पहले ही ओवर में मिला विकेट, 25 साल का सूखा खत्म
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान डेब्यू करने वाले स्पिनर मानव सुतार ने पहले ही ओपनर अब्दुल मलिक का विकेट लिया। पूरी खबर पढ़ें।
