अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार डेब्यू करने वाले मानव सुतार का इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 1 के 40वें मैच में समरसेट के खिलाफ दूसरी पारी में वारविकशायर के लिए 5 विकेट झटके। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने पहली बार 5 विकेट लिए। उन्होंने 2 मैच की 4 पारियों में 11 विकेट झटक लिए हैं। मानव ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मानव सुतार ने समरसेट की दूसरी पारी में जॉर्डन हरमन के तौर पर पहला विकेट झटका। उन्होंने 75 गेंद पर 34 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने टॉम कोल्हर कैडमोर को आउट किया, जिन्होंने 12 रन बनाए। मानव के तीसरे शिकार जोशुआ शॉ बने। उन्होंने 22 रन बनाए।

मानव सुतार का प्रदर्शन

मानव सुतार ने चौथा विकेट अल्फी ओगबोर्न का लिया। उन्होंने 11 रन बनाए। मानव के पांचवें शिकार मिगेल प्रीटोरियस बने, जिन्होंने 4 रन बनाए। मानव सुतार ने 46.5 ओवर में 100 रन देकर 5 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 18 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वारविकशायर के लिए पहली पारी में उन्होंने 39 गेंद पर 28 रन बनाए।

यॉर्कशायर के खिलाफ झटके थे 4 विकेट

मानव सुतार ने काउंटी डेब्यू यॉर्कशायर के खिलाफ किया था। उन्होंने उस मैच में 85 रन देकर 3 और 74 रन देकर 1 विकेट लिए थे। इसके अलावा 33 और 37 रनों की पारी खेलकर बल्ले से उपयोगी योगदान दिया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू मैच में पहली ही पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट झटका था।

डेब्यूटेंट मानव सुतार को पहले ही ओवर में मिला विकेट, 25 साल का सूखा खत्म

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान डेब्यू करने वाले स्पिनर मानव सुतार ने पहले ही ओपनर अब्दुल मलिक का विकेट लिया। पूरी खबर पढ़ें