ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में ज्यादा अच्छा नहीं हो रहा है। ये टीम अभी अंकतालिका में 7वें नंबर र है और उन्होंने 6 में से 4 मैच गंवा दिए हैं। ऋतुराज का प्रदर्शन बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों तरह से खराब हो रहा है और उनमें आत्मविश्वास की कमी साफ तौर पर दिख रही है। अब सीएसके के पूर्व क्रिकेटर ने मांग कर दी है कि संजू सैमसन को टीम का कप्तान बनाया जाए।
ऋतुराज की जगह क्या संजू सैमसन बनेंगे कप्तान
सीएसके के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि यह सोचने वाली बात है कि क्या सीएसके मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी से हटाकर संजू सैमसन को कप्तान बनाने के बारे में सोचेगा। ऐसा इसलिए नहीं है कि वे कप्तान के तौर पर बुरी तरह नाकाम हो रहे हैं, लेकिन कप्तानी का बोझ उनकी बैटिंग पर साफ दिख रहा है। आप उनके चेहरे पर देख सकते हैं कि वे बहुत ज्यादा दबाव में हैं। बस उस दबाव को कम करने के लिए क्या सीएसके ऋतुराज की जगह संजू को कप्तान बना सकती है।
बद्रीनाथ ने आगे कहा कि ऋतुराज को अब जोरदार प्रदर्शन करना शुरू कर देना चाहिए। जब आप ओपनिंग करते हैं और पावरप्ले में बैटिंग करते हैं तो लगातार छह मैचों में नाकाम रहना बहुत बड़ी बात है। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ मैच में उनकी कप्तानी कम से कम ठीक-ठाक रही थी। रन चेज करते समय उन्होंने बिल्कुल भी जिम्मेदारी नहीं उठाई है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह से मैच को फिनिश करने में सीएसके को दिक्कत हुई उसके बाद उन्हें एमएस धोनी जैसे फिनिशर की जरूरत है।
बद्रीनाथ ने कहा कि धोनी को चाहे कोई भी शारीरिक दिक्कत क्यों ना हो सीएसके को डेथ ओवरों में उनकी सख्त जरूरत है। अगर धोनी 18वें ओवर में बैटिंग कर रहे होते हैं तो गेंदबाज पर दवाब आ जाता है। गेंदबाज की लेंथ और यॉर्कर चूक जाती हैं और धोनी हेलीकॉप्टर शॉट खेल देते हैं। उनकी शांति और संयम का मतलब है कि अगर आखिरी ओवर में उन्हें बैटिंग करते हुए 16 रन भी चाहिए हों तो भी गेंदबाज दबाव में रहेगा।
प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा; IPL में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय
पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर वैभव के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मैच में 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के लिए की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
