मेजर लीग क्रिकेट 2026 में दासुन शनाका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सिएटल ऑर्कस को जीत दिला दी। टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। शनाका ने 4 गेंद पर 4 विकेट झटके और टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 रन से जीत दर्ज की।
जीत के लिए 122 रन का पीछा करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 107 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। डोनोवन फरेरा और शुभम रंजना क्रीज पर थे। फरेरा ने 19वें ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया था। फिर रंजना ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शनाका को चौका जड़ा, जिससे पांच गेंदों पर 11 रन चाहिए थे।
शनाका ने फरेरा, सैवेज, मिल्ने और डी सिल्वा को आउट किया
दो गेंद बाद फरेरा एक धीमी गेंद पर आउट हो गए। फिर केल्विन सैवेज लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हुए। एडम मिल्ने ने हैट्रिक गेंद का सामना किया और बड़े शॉट के प्रयास में आउट हो गए। शनाका ने आखिरी गेंद पर अमशी डी सिल्वा को शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच करा दिया।
ओटनील बार्टमैन की शानदार गेंदबाजी
ओटनील बार्टमैन ने छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स को शुरुआती झटके दिए। उन्होंने सुपर किंग्स के ओपनर फाफ डु प्लेसिस और सैतेजा मुक्कामल्ला को आउट किया। उन्होंने वियान मुल्डर को भी आउट किया जिससे 11वें ओवर में टीम का स्कोर 50/4 हो गया। उन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें एक ओवर मेडन था।
