Mahendra Singh Dhoni Video: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तैयारियों में जुटे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान धोनी का यह अंतिम सीजन (Last Season) हो सकता है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी के साथ भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में बादशाह (Badshah) के गाने पर हार्दिक पांड्या के साथ महेंद्र सिंह धोनी डांस करते भी नजर आ रहा हैं।
बादशाह के गाने पर खिलाड़ियों ने किया डांस (Players dance on Badshah’s song)
महेंद्र सिंह धोनी इस समय दुबई में छुट्टी मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि यह दुबई में एक बर्थडे पार्टी का है। इस पार्टी में बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाना काला चश्मा पर रैप करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस गाने पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ हार्दिक पांड्या भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इन दोनों के अलावा ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या और उनके साथ अन्य लोग डांस करते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Video viral on social media)
सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें एमएस धोनी, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या समेत कई लोग दिखाई दे रहे है। फैन्स न पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह अंदाज पहली बार ही देखा है। हार्दिक पंड्या हाल में ही खत्म हुए टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराकर भारत लौटे थे। हार्दिक इस समय चल रहे वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी अब फैन्स को आईपीएल 2023 में दिखाई देंगे। दिसंबर में आईपीएल 2023 को लेकर ऑक्शन होना है, जबकि मार्च-अप्रैल के महीने से आईपीएल की शुरुआत हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इससे पहले बहुत बार धोनी कह चुके हैं कि वह आखिरी टी20 चेन्नई में ही खेलेंगे।