भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराया, जडेजा की जगह मैदान पर उतरे चहल बने मैन ऑफ द मैच
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। ओपनर केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलियाने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने उसे 162 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के जीत के हीरो रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और टी नटराजन रहे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एरॉन फिंच ने 26 गेंद पर 35 रन, डी आर्सी शॉर्ट ने 38 गेंद पर 34 और मोइसेस हेनरिक्स ने 20 गेंद पर 30 रन बनाए। युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, टी नटराजन ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 16 रन दिए।
चहल इस मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण उन्हें हाफटाइम के दौरान टीम में शामिल किया गया। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, अब टेस्ट के बाद वनडे और टी20 में भी कनक्शन सब्स्टीच्यूट होगा। जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान सिर में गेंद लगी थी। उन्हें कनक्शन किया गया।
India vs Australia 1st T20 Live Cricket Score Updates: यहां देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। ओपनर केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा संजू सैमसन ने 15 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 16, कप्तान विराट कोहली 9, वॉशिंगटन सुंदर 7, मनीष पांडे 2 और शिखर धवन ने एक रन बनाए।
1st T20I, Manuka Oval, 04 Dec, 2020
Highlights
भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलियाने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने उसे 162 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के जीत के हीरो रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और टी नटराजन रहे।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। उसे जीत के लिए 46 रन और बनाने हैं। टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। मोइसेस हेनरिक्स और मैथ्यू वेड क्रीज पर टिके हुए हैं। हेनरिक्स ने 15 गेंद पर 25 रन बना लिए हैं। दूसरी ओर, वेड ने 5 गेंद पर 3 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं, भारतीय टीम कम से कम रन देना चाहेगी।
युजवेंद्र चहल ने एरॉन फिंच के बाद स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने स्मिथ को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। स्मिथ 9 गेंद पर 12 रन ही बना सके। टी नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल (2) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 7 ओवर में जीत के लिए 67 रन बनाने हैं। डी आर्सी शॉर्ट 34 गेंद पर 32 और मोइसेस हेनरिक्स 7 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपक चाहर की दो गेंद पर भारतीय फील्डर्स ने दो कैच छोड़े। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर सबसे पहले मनीष पांडे के हाथ से एरॉन फिंच का मुश्किल कैच छूट गया। इसके बाद तीसरी गेंद पर डी आर्सी शॉर्ट ने ऊंचा शॉट लगाया। कप्तान कोहली ने आसान कैच छोड़ दिया।
एरॉन फिंच 26 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। चहल इस मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण उन्हें हाफटाइम के दौरान टीम में शामिल किया गया। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक अब टेस्ट के बाद वनडे और टी20 में कनक्शन सब्स्टीच्यूट होगा। जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान सिर में गेंद लगी थी।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत की है। डी आर्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच ने मिलकर 5 ओवर में 45 रनों की साझेदारी कर ली है। फिंच ने 19 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं। इस दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, शॉर्ट ने 12 गेंद पर 17 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन चौके लगाए हैं। भारतीय टीम को जल्द से जल्द सफलता चाहिए। मैच में वापसी करने के लिए उसे ओपनिंग साझेदारी को तोड़ना होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। ओपनर डी आर्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दीपक चाहर के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। फिंच ने दो चौके की मदद से 8 और शॉर्ट ने एक चौके की मदद से 5 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर इस शानदार शुरुआत को बड़ी पारी पारी में बदलना चाहेंगे।
भारत ने उसे 162 रनों का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। भारत के लिए ओपनर केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 23 गेंद पर 44 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंंने 5 चौके और एक छक्का लगाया।
भारत को सबसे बड़ा झटका 17वें ओवर में लगा। मोइसेस हेनरिक्स ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने 15 गेंद पर 16 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का निकला। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया।
14वां ओवर भी भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस ओवर में केएल राहुल आउट हुए। वह हेनरिक्स के ओवर की पांचवीं गेंद पर सीन एबॉट के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंद में 51 रन बनाए। उनके आउट होने पर रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर हार्दिक पंड्या हैं। भारत को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो हार्दिक और रविंद्र को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। 14 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 93 रन है। भारत ने पिछले 3 ओवरों में सिर्फ 6 रन पर 3 विकेट गंवाए हैं।
13वें ओवर में भी भारत को एक झटका लगा। एडम जंपा के इस ओवर की चौथी गेंद पर मनीष पांडे जोश हेजलवुड को कैच थमा बैठे। वह 8 गेंद में 2 रन ही बना पाए। मनीष पांडे की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर केएल राहुल हैं। दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के कारण राहुल और हार्दिक पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। दोनों को संभलकर खेलने के साथ ही तेज गति से रन भी बनाने होंगे। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेटपर 91 रन है।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन पवेलियन लौट चुके हैं। वह 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। मोइसिस हेनरिक्स की गेंद पर मिशेल स्वीपसन ने उनका कैच लपका। संजू ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 गेंद में 23 रन बनाए। संजू के आउट होने पर मनीष पांडे क्रीज पर आए। मनीष ने अपनी चौथी गेंद पर 2 रन लेकर खाता खोला। 12 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है।
11वें ओवर में केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर संजू सैमसन भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब अतक 14 गेंद में 23 रन बना चुके हैं। इसमें उनका एक चौका और एक छक्का है। 11 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन है।
विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए और मिशेल स्वीपसन की फिरकी का शिकार हो गए। स्वीपसन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। कोहली एक चौके की मदद से 9 गेंद में 9 रन ही बना पाए। कोहली के आउट होने पर संजू सैमसन क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरे छोर पर केएल राहुल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 26 गेद में 38 रन बना चुके हैं। सात ओवरों के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है।
पांच ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है। केएल राहुल 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली ने 6 गेंद में 7 रन बनाए हैं। पांचवां ओवर एडम जंपा ने फेंका। जंपा के इस ओवर में दोनों ने 9 रन बटोरे। राहुल ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। इससे पहले जोश हेजलवुड के ओवर में विराट कोहली ने चौका लगाया था।
शिखर धवन कैनबरा में लगातार दूसरे मैच में फ्लाप रहे। इसी मैदान पर खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में भी वह महज 16 रन ही बना पाए थे। इस मैच में उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया। धवन तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। वह 6 गेंद में एक रन ही बना पाए। उनके आउट होने पर विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली ने स्टार्क के ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। तीन ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है।
भारत की ओर से शिखर धवन और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क पहला ओवर लेकर आए। स्टार्क के इस ओवर में केएल राहुल ने 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में भारत ने 4 रन बनाए। दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने फेंका। उनके इस ओवर में भारतीय टीम सिर्फ 2 रन ही बना पाई। 2 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। धवन एक और राहुल 4 रन पर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डी'आर्शी शॉर्ट, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसेस हेनरिक्स, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।
भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, टी नटराजन, मोहम्मद शमी।