मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है जिसके नाम पर कुल 5 खिताब दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में इस टीम को 5 बार चैंपियन बनाया और ना सिर्फ इस टीम के सबसे सफल कप्तान हैं बल्कि इस टीम के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, लेकिन मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित नहीं बल्कि रयान रिकेल्टन के नाम पर दर्ज है।

रोहित-सूर्यकुमार के नाम सबसे ज्यादा शतक

आईपीएल में अब तक मुंबई के लिए कुल 9 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं जिसमें कई बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हैं। मुंबई के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। इन दोनों ने अब तक इस टीम के लिए 2-2 शतक लगाए हैं जबकि रयान रिकेल्टन, सनत जयसूर्या, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सचिन तेंदुलकर, लेंडल सिमंस और कैमरन ग्रीन ने इस टीम के लिए एक-एक शतक लगाए हैं।

सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रयान के नाम

रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए दो शतक जरूर लगाए हैं, लेकिन वो इस टीम के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर नहीं हैं। इस टीम के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर रयान रिकेल्टन हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 में ही नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जयसूर्या हैं जिन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी जबकि क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 112 रन की पारी खेली थी। रोहित ने इस टीम के लिए अब तक नाबाद 109 रन और नाबाद 105 रन की दो शतकीय पारी खेली है।

मुंबई के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

बल्लेबाजरनविपक्षी टीमवर्ष
रयान रिकेल्टन123* रनसनराइजर्स हैदराबाद2026
सनथ जयसूर्या114* रनचेन्नई सुपर किंग्स2008
क्विंटन डिकॉक112* रनपंजाब किंग्स2026
रोहित शर्मा109* रनकोलकाता नाइट राइडर्स2012
रोहित शर्मा105* रनचेन्नई सुपर किंग्स2024
सूर्यकुमार यादव103* रनगुजरात टाइटंस2023
सूर्यकुमार यादव102* रनसनराइजर्स हैदराबाद2024
तिलक वर्मा101* रनगुजरात टाइटंस2026
सचिन तेंदुलकर100* रनकोच्चि टस्कर्स केरल2011
लेंडल सिमंस100* रनकिंग्स इलेवन पंजाब2014
कैमरन ग्रीन100* रनसनराइजर्स हैदराबाद2023

सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)