फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 में हुई थी और तब से लेकर अब तक कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया, लेकिन इनमें से कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा पाए। जैसे-जैसे फुटबॉल वर्ल्ड कप का इतिहास बदलता जा रहा है सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बदलाव हो रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में इस लिस्ट में लियोनेल मेसी इस सूची में पहले नंबर पर हैं।

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल मेसी के नाम

लियोनेल मेसी अभी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं जिनके नाम 21 गोल हैं। 2006 के फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में एक गोल के साथ शुरुआत करने के बाद उन्होंने ब्राजील 2014 में चार, रूस 2018 में एक, कतर 2022 में सात और कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 8 गोल किए हैं। इसके दम पर वो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

दूसरे नंबर पर हैं एम्बाप्पे

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद किलियन एम्बाप्पे से उनकी (मेसी) टॉप पोजीशन को बड़ा खतरा है। इस फ्रांसीसी स्टार ने अब तक खेले हर वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने रूस 2018 में चार, कतर 2022 में आठ और 2026 में अब तक सात गोल किए हैं। इस तरह सिर्फ तीन टूर्नामेंट और 19 मैचों में उनके करियर के कुल गोल की संख्या 19 हो गई है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं टॉप-10 से बाहर

2026 के टूर्नामेंट से पहले मिरोस्लाव क्लोज के नाम फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बारह साल तक रहा। जर्मनी के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कोरिया/जापान 2002 में पांच गोल, जर्मनी 2006 में पांच गोल, दक्षिण अफ्रीका 2010 में चार और ब्राजील 2014 में दो गोल किए। इस तरह उन्होंने कुल 16 गोल किए और अपने आखिरी वर्ल्ड कप में ट्रॉफी भी जीती।

अगले क्रम में रोनाल्डो और गर्ड मुलर आते हैं। ब्राजील के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 19 मैचों में 15 गोल किए थे और 1994 व 2002 में दो वर्ल्ड कप खिताब जीते। वहीं गर्ड मुलर ने 1970 और 1974 के टूर्नामेंट में सिर्फ 13 मैचों में 14 गोल किए यानी प्रति मैच एक से ज्यादा गोल का औसत और इनमें से 1974 वाला टूर्नामेंट वेस्ट जर्मनी ने जीता था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में 11 गोल के साथ 11वें नंबर पर हैं।

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-15 खिलाड़ी

रैंकप्लेयर
टीम
गोलमैचवर्ल्ड कप
1लियोनेल मेसीअर्जेंटीना21316
2किलियन एम्बाप्पे फ्रांस19193
3मिरोस्लाव क्लोजजर्मनी16244
4रोनाल्डोब्राजील15194
5गर्ड मुलरजर्मनी14132
6हैरी केनइंग्लैंड14153
7जस्ट फोंटेनफ्रांस1361
8पेलेब्राजील12144
9सैंडोर कोक्सिसहंगरी1151
10जुर्गेन क्लिंसमैनजर्मनी11173
11क्रिस्टियानो रोनाल्डोपुर्तगाल11266
12हेल्मुट राह्नजर्मनी10102
13गैब्रियल बतिस्तुताअर्जेंटीना10123
14गैरी लिनेकरइंग्लैंड10122
15टेओफिलो कुबिलसपेरू10133

इशान-अभिषेक का जलवा कायम; ICC की T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार टॉप-10 से बाहर, बेथेल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए तो वहीं इशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है। जैकब बेथेल को इस रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ और वो टॉप-10 में शामिल हो गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)