फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के 21 साल लंबे स्वर्णिम सफर पर अब विराम लग गया है। मेसी ने मंगलवार को अर्जेंटानी के लिए अपना आखिरी मुकाबला बेनिन के खिलाफ खेला था और इसके बाद उनकी विदाई हुई। उन्होंने इस मैच में एक गोल भी दागा था। इसके बाद उन्होंने भावुक अंदाज में विदाई ली।

उनके रिटायरमेंट और फेयरवेल मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी मेसी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए विदाई संदेश दिया। सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की तरफ से 21 साल के अपने सफर में कई उपलब्धियां हासिल की। उनके पूरे करियर के आंकड़े या कहें उनका पूरा सफर, इन छह संख्याओं में ही छिपा है। देखते हैं कैसा रहा दिग्गज का करियर:-

छह आंकड़ों में देखें मेसी का पूरा इंटरनेशनल करियर रिपोर्ट कार्ड

  • 1: मेसी ने एक बार 2022 में कतर में विश्व कप जीता है। उनके रहते हुए अर्जेंटीना की टीम दो बार 2014 और 2026 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे क्रमशः जर्मनी और स्पेन से हार का सामना करना पड़ा था। उनकी कप्तानी में टीम ने 1 विश्व कप खिताब जीता।
  • 6: मेसी ने 6 विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में हिस्सा लिया, जो उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर है।
  • 21: मेसी ने छह विश्व कप में कुल 21 गोल किए। वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन विश्व कप में 22 गोल किए हैं।
  • 39: मेसी ने 39 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अगस्त 2005 में हंगरी के खिलाफ एक मैत्री मैच में अर्जेंटीना के लिए पदार्पण करने के 21 साल बाद संन्यास लिया। उस मैच में वह मुश्किल से एक मिनट खेल पाए थे। उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी को कोहनी मारने के लिए मैदान से बाहर भेज दिया गया था।
  • 126: मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 126 गोल किए हैं, जो अर्जेंटीना के किसी भी अन्य खिलाड़ी द्वारा किए गए गोल की संख्या से दोगुने से भी अधिक है। पिछला रिकॉर्ड गैब्रियल बतिस्तुता के नाम था, जिन्होंने 1991 से 2002 तक 78 मैचों में 54 गोल किए थे। पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (146 गोल) के नाम पर दर्ज है। मेसी का नंबर उनके बाद आता है।
  • 207: मेसी ने 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं है। इस सूची में भी वह पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिखा विदाई संदेश

लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए अपने आखिरी मैच की तस्वीर के साथ एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पर पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिप्लाई किया और कमेंट करते हुए विदाई संदेश पोस्ट किया। रोनाल्डो ने लिखा,”लियो, कई साल तक हम आपके देश के खिलाफ खेलते रहे और आपको रोकते रहे। इतिहास में आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। आपने अर्जेंटीना के लिए जो कुछ भी हासिल किया, उसका तहे दिल से सम्मान करता हूं। A Hug (गले लगाने का संदेश दिया)।”

मेसी का 21 साल का इंटरनेशनल करियर समाप्त, आखिरी मैच में किया एक गोल; अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया

मेसी ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में अर्जेंटीना के लिए एक गोल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के साथ मेसी के 21 साल इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का समापन हो गया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर