फीफा विश्व कप 2026 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं और नए कीर्तिमान बन रहे हैं। करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की धड़कन लियोनेल मेसी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी धीरे-धीरे अपनी फॉर्म में लौटते नजर आ रहे हैं। किलियन एम्बाप्पे भी इन दोनों दिग्गजों से कम नहीं हैं और टॉप स्कोरर की लिस्ट में मेसी को कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में राउंड ऑफ-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) भी 4 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 8 जुलाई तक खेल जाएगा। राउंड ऑफ 16 इस स्टेज में कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, अर्जेंटीना और स्पेन जैसी बड़ी टीमें मैदान पर अगले दौर में प्रवेश करने के लिए भिड़ रही हैं। फैंस की निगाहें मेसी, रोनाल्डो और किलियन एम्बाप्पे पर टिकी हैं। आइए अब एक-एक करके जानते हैं कि अभी तक इस फुटबॉल विश्व कप में कौन से 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं।
FIFA World Cup 2026 में अब तक बने 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड
- फीफा वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा टीम
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 48 टीमों ने हिस्सा लिया है। यह किसी एक फीफा विश्व कप के संस्करण में सबसे ज्यादा टीमों के खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- फीफा वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मैच
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 सबसे ज्यादा मैच वाला एक फुटबॉल विश्व कप है। इस टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। जबकि पिछले फीफा वर्ल्ड कप में 64 मैचों का रिकॉर्ड था जो इस संस्करण में ध्वस्त हुआ।
- फीफा वर्ल्ड कप का सबसे लंबा संस्करण
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे लंबा फुटबॉल विश्व कप है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 39 दिनों तक फुटबॉल का फीवर फैंस पर जादू बिखेरेगा।
- फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा गोल
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा गोल का विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इस संस्करण में कुल 215 गोल ग्रुप स्टेज में हुए हैं। यह एक फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा गोल का विश्व कीर्तिमान है। इस सीजन अभी तक औसतन 3 गोल प्रति मैच हुए हैं।
- फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी पहली बार 3 देशों ने की
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और कनाडा द्वारा की जा रही है। यह पहला मौका है जब एक संस्करण की मेजबानी तीन देशों ने मिलकर की है।
- फीफा वर्ल्ड कप के एक सीजन में उतरे सबसे ज्यादा खिलाड़ी
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा टीमों के खेलने का रिकॉर्ड बना तो सबसे ज्यादा 1248 खिलाड़ियों का नाम इस संस्करण के लिए रजिस्टर हुआ। यह फुटबॉल विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के शिरकत करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- मेसी और रोनाल्डो ने रचा इतिहास
- लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह छठा फीफा विश्व कप है। दोनों गुइलेर्मो ओचोआ के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे व तीसरे खिलाड़ी बने।
- फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत गोल
- लियोनेल मेसी ने मौजूदा सीजन में मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। राउंड ऑफ 32 के बाद तक मेसी के नाम 20 गोल इस टूर्नामेंट के इतिहास में दर्ज हो चुके हैं।
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो अकेले ऐसे खिलाड़ी
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप (2026) में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह अभी तक अपने खेले हुए सभी 6 फीफा विश्व कप के हर एक अलग-अलग संस्करण में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने। इससे पहले दुनिया का कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया जिसने अलग-अलग 6 संस्करण में गोल किए।
- फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा गोल
- किलियन एमबापे ने फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज में 11 गोल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में पराग्वे के खिलाफ हासिल की।

FIFA World Cup: कौन हैं कैप वर्डे के डुआर्टे बंधु? अर्जेंटीना के छुड़ाए पसीने
मियामी में वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ केप वर्डे के डेरॉय और लारोस डुआर्टे मैदान पर उतरे। दोनों भाइयों को मिडफील्ड से खेलने का मौका दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
