फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 गोल करने वाले स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने पिता के निधन की खबर शेयर की। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे विश्व कप के दौरान कैसे वह पिता की तबीयत खराब होने के बावजूद यह गम लेकर मैदान पर उतर रहे थे। वहीं मेसी ने यह भी बताया कि उनके पिता ने ही पिछले विश्व कप के बाद 2026 विश्व कप में उन्हें खेलने के लिए कहा था। अब पिता के निधन से मेसी टूट गए हैं, उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता ज्यादा दिन खेल पाऊंगा।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने बुधवार को अपने पिता जोर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए उनके नाम एक लेटर शेयर किया। उनके पिता का निधन पिछले हफ्ते हुआ था। मेसी के शुरुआती करियर में उनके पिता ने ही उन्हें कोचिंग दी। यही कारण है कि मेसी उनके निधन से एकदम टूट गए हैं। वहीं मेसी के लिए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी खास मैसेज शेयर किया है। उन्होंने मेसी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और इस कठिन समय में गले लगाने की बात कही।

पिता ने ही मेसी को वर्ल्ड कप खेलने को कहा

लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,”डैड, मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल है कि मैं आपको अब कभी नहीं देख पाऊंगा, हम कभी बात नहीं कर पाएंगे। मुझे पता है कि आप दर्द में थे और जो हुआ आपके लिए सही है, लेकिन आप बहुत जल्दी चले गए। आपने मुझे पिछले वर्ल्ड कप में (2026 फीफा) खेलने के लिए कहा। कुछ ही दिन पहले जब वह शुरू हुआ तो आपकी हालत बिगड़ने लगी। यह पहला मौका था जब आप टूर्नामेंट में मौजूद नहीं थे लेकिन मां ने मुझे कहा कि आप सही हो रहे हैं और जल्द ही टूर्नामेंट में आएंगे।”

मेसी ने आगे लिखा,”मैंने आपसे कहा था कि हम फाइनल में जाएंगे। जब मैच खत्म होता था मैं आपके मैसेज का इंतजार करता था और उन्हें मिस भी करता था। हम फाइनल में पहुंचे लेकिन आप वहां नहीं आ पाए। मैं आपके लिए यह जीतना चाहता था। मैं नहीं कर पाया, मेरे पैर और ज्यादा नहीं कर पा रहे थे। मैं इस बार अपने शरीर के खिलाफ जाकर खेला, लेकिन नहीं कर पाया। मैं एक पल भी अच्छा नहीं महसूस कर पाया।”

‘मुझे नहीं लगता ज्यादा दिन खेल पाऊंगा’

लियोनेल मेसी ने इसके बाद जो लिखा वह फैंस के लिए चौंकाने वाली जानकारी हो सकती है। उन्होंने लिखा,”मुझे नहीं पता मैं आपके बिना क्या कर पाऊंगा। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे जाना है। मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला और अब मुझे नहीं लगता कि मैं ज्यादा दिन यह कर पाऊंगा। मुझे इस पर शक है। आप शुरू से मेरे साथ थे, बहुत कम समय बाकी था अंत तक, आप क्यों नहीं थोड़ा और रुके, ताकि हम साथ खत्म कर पाते। मैं आपको बहुत मिस करूंगा। थैंक्यू हर चीज के लिए, आई लव यू डैड।”

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने की शादी; जानें कौन हैं स्टार फुटबॉलर की पत्नी? एक स्टोर में हुई मुलाकात ने बदल दी पूरी जिंदगी

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना ने शादी कर ली है। करीब एक दशक पुराने रिश्ते को दोनों ने नया नाम दिया। जॉर्जिना की रोनाल्डो से मुलाकात एक स्टोर में हुई थी और इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर