अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि स्पेन से वर्ल्ड कप फाइनल हारने का जख्म भारने में समय लगेगा। उन्होंने अपने साथियों और पूरे टूर्नामेंट में टीम को सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने स्पेन को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई भी दी। गौरतलब है कि स्पेन ने 20 जुलाई को एक्स्ट्रा टाइम में एक गोल करके अर्जेंटीना का खिताब रक्षा करने का सपना तोड़ दिया।
मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दुख बहुत ज्यादा है। इस जख्म को भरने में समय लगेगा, लेकिन मैंने अच्छी यादों को संजोकर रखने का फैसला किया है, उन सभी मैचों को जिन्हें हमने सबकुछ झोंककर पलट दिया। ऐसे पल हमेशा याद रहेंगे। मैं हमेशा पूरे देश के सपोर्ट को याद रखूंगा, जिसने इस ग्रुप के काम और कोशिशों के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में वापस ला दिया।’
स्पेन को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई
मेसी ने लिखा, ‘आज, हमने जो हासिल किया, उसकी तारीफ करना मुश्किल है… लेकिन यह ग्रुप सच में लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है। हर बधाई और हर मैसेज के लिए दिल से शुक्रिया। एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एक साथ आए और अर्जेंटीना होने का बहुत गर्व महसूस करते हुए एक साथ खड़े रहे। मैं स्पेन को भी वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देना चाहता हूं।’
हार के बाद क्या बोले थे मेसी
मेसी ने रविवार को मेटलाइफ स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ दिल तोड़े वाली हार बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रनर-अप सिल्वर मेडल लिया। अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने अलविदा कहते हुए आंसू बहाए और फिर प्लेयर्स टनल से नीचे चले गए। हार के बाद मेसी ने रिपोर्टर्स से कहा, ‘मुझे दुख है, लेकिन मुझे पता है कि हमने जी-जान से खेला। ईमानदारी से कहूं तो वे बेहतर थे। हम मैच हार गए और हम यह मानते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अब तक जो कुछ भी किया है, उसे भूल जाएंगे। इसलिए मैं अपने लोगों, अपने खिलाड़ियों और देश को धन्यवाद देना चाहता हूं।’
ये FIFA वर्ल्ड कप की अवार्ड लिस्ट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता। गोलकीपर उनाई साइमन ने ने गोल्डन ग्लव्स जीता, जबकि मिडफील्डर रोड्री को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल दी गई। डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी को बेस्ट यंग प्लेयर चुना गया। पूरी खबर पढ़ें।
