अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार (22 जून) को फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में पेनल्टी किक में गोल करने में असफल होने के लगभग आधे घंटे बाद हासिल की। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच विश्व कप मुकाबले के 38वें मिनट में मेसी ने यह गोल दागा। यह लगातार छठा विश्व कप मुकाबला है, जिसमें मेसी गोल करने में सफल रहे हैं।

इससे पहले, मेसी ने कंसास सिटी में पिछले मंगलवार को अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप-जे के शुरुआती मुकाबले के दौरान टूर्नामेंट में अपनी पहली हैट्रिक लगाई थी। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा 16 गोल दागने के जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

पेनल्टी किक में गोल दागने में चूके मेसी

मेसी के पास ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच के नौवें मिनट में ही विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोद दागने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था। हालांकि, वह पेनल्टी किक में गोल दागने में चूक गए। मेसी अपने करियर का छठा फुटबॉल विश्व कप खेल रहे हैं। सोमवार का मुकाबला उनके करियर का 28 विश्व कप मुकाबला था, जो एक फीफा रिकॉर्ड है।

देखें फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की अपडेटेड लिस्ट

रैंकखिलाड़ीदेशगोलमैचकौन-कौन सा विश्व कप
1लियोनल मेसीअर्जेंटीना17282006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026
2मिरोस्लाव क्लोजजर्मनी16242002, 2006, 2010, 2014
3रोनाल्डोब्राजील15191994, 1998, 2002, 2006
4गर्ड मुलरपश्चिमी जर्मनी14131970, 1974
4किलियन एम्बाप्पेफ्रांस14152018, 2022, 2026
5जस्ट फोंटेनफ्रांस13261958
6पेलेब्राजील12141958, 1962, 1966, 1970
7सैंडोर कोक्सिसहंगरी1151954
7जुर्गेन क्लिंसमैनजर्मनी11171990, 1994, 1998

मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस मुकाबले के साथ लियोनल मेसी ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। पूरी खबर पढ़ें