इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू होने की उम्मीद पर गंभीर शक जताया है। उन्होंने राजनीतिक दखल को मुख्य रुकावट बताया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के यूट्यूब शो ‘द ओवरलैप क्रिकेट’में मोदी ने कहा कि दोनों बोर्ड के बीच खराब रिश्ते किसी भी सीरीज की संभावना में रुकावट डाल रहे हैं। इसके कारण न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो रहे।

ललित मोदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बढ़ते राजनीतिक दखल को एक बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि अगर बाहरी दबावों से मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं हुआ होता तो संबंध सुधारने तेजी आ सकती थी। मोदी ने कहा कि न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो सकता। दिक्कत पीसीबी के अंदर फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़ा है। ललित मोदी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि स्थिति इतनी जल्दी सुधरेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का राजनीतिकरण

ललित मोदी ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह जल्द ही मुमकिन हो पाएगा। खासकर पाकिस्तान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के राजनीतिकरण की वजह से।’ उन्होंने कहा कि फैसले क्रिकेट सुमदाय स्वतंत्र रूप से नहीं लेता। इसके कारण दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ खेलना अभी संभव नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

खिलाड़ियों के लिए डर ललित मोदी को डर

ललित मोदी ने कहा, ‘मैं ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में लाया था और फिर बॉम्बे में 26/11 के हमले के बाद मुझे उन्हें हटाना पड़ा। दिक्कत यह है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्वतंत्र होता और स्वतंत्र रूप से चलता,उस पर राजनीतिक असर नहीं होता तो हमें कुछ मौका मिलता, लेकिन आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ताकतवर लोगों ने राजनीतिक बना दिया है। हमारे यहां बहुत ऊंचे स्तर पर राजनीतिक तनाव है और वह खत्म नहीं हो रहा है। यह और भी खराब होने वाला है। इसलिए मुझे खिलाड़ियों के लिए डर है।’

खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें

आरसीबी-लखनऊ मैच के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। पर्पल कैप पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा का कब्जा है। पूरी खबर पढ़ें