फीफा वर्ल्ड कप 2026 का राउंड ऑफ 32 जारी है और राउंड ऑफ 16 के लिए 10 टीमें पक्की हो चुकी हैं। 48 में से 26 टीमें अब तक टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। टॉप स्कोरर्स की बात करें तो फ्रांस के दिग्गज किलियन एम्बाप्पे लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। जबकि बराबर गोल करने के बावजूद लियोनल मेसी नंबर दो पर काबिज हैं।

वहीं नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के धाकड़ स्ट्राइकर हैरी केन के बराबर 5-5 गोल हैं। यह दोनों खिलाड़ी भी अभी तक गोल्डन बूट की रेस में एम्बाप्पे और मेसी को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। 2022 के गोल्डन बूट विनर किलियन एम्बाप्पे अभी तक 6 गोल और दो असिस्ट के साथ लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं।

ये हैं FIFA World Cup 2026 में अब तक के टॉप स्कोरर

रैंकखिलाड़ीदेशपोजीशनगोलअसिस्टखेले गए मिनट
1किलियन एम्बाप्पेफ्रांसफॉरवर्ड (FW)62378
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीनाफॉरवर्ड (FW)60223
3एर्लिंग हालैंडनॉर्वेफॉरवर्ड (FW)50309
4हैरी केनइंग्लैंडफॉरवर्ड (FW)50394
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांसफॉरवर्ड (FW)42304
6विनीसियस जूनियरब्राजीलफॉरवर्ड (FW)41398
7इस्माइला सारसेनेगलफॉरवर्ड (FW)41419
8डेनिज उंडावजर्मनीफॉरवर्ड (FW)32174
9जोहान मन्जाम्बीस्विट्जरलैंडमिडफील्डर (MF)31146
10जूलियन क्विनोनेसमेक्सिकोफॉरवर्ड (FW)31354

राउंड ऑफ 16 के ये मुकाबले तय

राउंड ऑफ 16 में 10 टीमें जगह बना चुकी हैं और पांच मुकाबलों की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। ब्राजील और नॉर्वे के बीच एक बेहतरीन मुकाबला होने की उम्मीद है जो 6 जुलाई को होगा। इसके अलावा मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच भी इसी दिन राउंड ऑफ 16 का मैच होगा। प्री-क्वार्टरफाइनल में 4 जुलाई को कनाडा बनाम मोरक्को, 5 जुलाई को पराग्वे बनाम फ्रांस और 7 जुलाई को यूएसए बनाम बेल्जियम मैच होगा।

बस ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, अब 40 की उम्र में खेल रहे FIFA विश्व कप; कौन हैं स्पेन को छकाने वाले गोलकीपर Vozinha?

स्पेन के खिलाफ केप वर्दे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा दीवार की तरह डटे रहे थे। उनके बेहतरीन खेल और गोलकीपिंग के आगे मजबूत स्पैनिश स्ट्राइकर्स एक भी गोल नहीं कर पाए। इस धाकड़ गोलकीपर के संघर्ष और परिश्रम की कहानी बेहद खास है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर