फीफा वर्ल्ड कप 2026 का राउंड ऑफ 16 जारी है और इस राउंड के छह मैचों के बाद क्वार्टरफाइनल की छह टीमें पक्की हो चुकी हैं। फ्रांस अंतिम 8 में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम थी। फिर नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब अर्जेंटीना, एजिप्ट, स्विट्जरलैंड और कोलंबिया में से किन्हीं दो को क्वार्टरफाइनल का टिकट मिलेगा। उससे पहले सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो एम्बाप्पे अभी भी नंबर 1 पर हैं।

फ्रांस के लिए पराग्वे के खिलाफ इतिहास रचने के बाद फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में एम्बाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बनाया था। वह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल्डन बूट की रेस के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने अभी तक 7 गोल दागे हैं और दो असिस्ट भी उनके नाम दर्ज हैं। इसकी बदौलत वह अभी तक इस टैली में नंबर 1 पर हैं। हालांकि, मेसी और हालैंड के भी 7-7 गोल हैं लेकिन दोनों के असिस्ट 0 हैं।

मेसी को अभी राउंड ऑफ 16 का मुकाबला एजिप्ट के खिलाफ खेलने उतरना है। इस मैच में एक गोल करके मेसी इस लिस्ट में फिर से टॉप पर पहुंच सकते हैं। फिलहाल इस लिस्ट में एम्बाप्पे नंबर 1, मेसी दूसरे और हालैंड तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में टॉप 20 में भी नहीं हैं। उनकी टीम पुर्तगाल बाहर हो चुकी है। 3 गोल के साथ रोनाल्डो इस टैली में 24वें स्थान पर हैं।

FIFA विश्व कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

रैंकखिलाड़ीदेशगोलअसिस्टखेले गए मिनट
1किलियन एम्बाप्पेफ्रांस72482
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीना70361
3एरलिंग हालैंडनॉर्वे70416
4हैरी केनइंग्लैंड61489
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांस42391
6इस्माइला सारसेनेगल41419
7मिकेल ओयारजाबालस्पेन41435
8जूलियन क्विनोनेसमेक्सिको41440
9जूड बेलिंगहमइंग्लैंड41447
10विनीसियस जूनियरब्राजील41505
11डेनिज उंडावजर्मनी32174
12जोहान मन्जाम्बीस्विट्जरलैंड32220
13रोमेलु लुकाकूबेल्जियम31242
14कोडी गाक्पोनीदरलैंड31394
15ब्रायन ब्रॉबीनीदरलैंड30245
16एलिजाह जस्टन्यूजीलैंड30291
17मथेउस कुन्हाब्राजील30324
18फ्लोरियन बालोगुनअमेरिका30348
19राउल जिमेनेज़मेक्सिको30348
20काई हैवर्ट्जजर्मनी30392
21योआन विस्साकांगो लोकतांत्रिक गणराज्य30409
22इस्माइल सैबारीमोरक्को30411
23जोनाथन डेविडकनाडा30475
24क्रिस्टियानो रोनाल्डोपुर्तगाल30490
25क्रिसेंसियो समरविलनीदरलैंड22282

6 टीमों की क्वार्टरफाइनल में एंट्री

राउंड ऑफ 16 में जीत के बाद अभी तक फ्रांस, नॉर्वे, मोरक्को, इंग्लैंड, बेल्जियम और स्पेन ने क्वार्टफाइनल में जगह बना ली है। राउंड ऑफ 16 के अंतिम दो मैच बाकी हैं। अर्जेंटीना का सामना एजिप्ट और स्विट्जरलैंड का कोलंबिया से होगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएंगी। क्वार्टरफाइनल के तीन मैच तय हैं जिसमें फ्रांस का सामना मोरक्को से (10 जुलाई), इंग्लैंड का नॉर्वे से (11 जुलाई) और बेल्जियम का स्पेन से (12 जुलाई) होना है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का टूटा सपना, नम आंखों से ली विदाई; स्पेन से हारकर पुर्तगाल FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना आखिरी फीफा विश्व कप मैच खेल लिया है, यह साफ हो चुका है। स्पेन ने पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 के मैच में 1-0 से हराते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर