नेपाल क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों में लगातार अपना कद बढ़ाने के अलग-अलग प्रयास कर रही है। खासतौर से कुछ खिलाड़ी जैसे कुशल भुर्तेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी जैसे खिलाड़ियों ने टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करे हैं। ऐसा ही एक प्रदर्शन कुशल भुर्तेल ने किया टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में। उन्होंने 35 गेंद पर तूफानी शतक ठोका और वैभव सूर्यवंशी व अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड तोड़े। उनकी इस पारी के बदौलत नेपाल ने दूसरी बार टी20 इंटरनेशनल में 300 प्लस का स्कोर बनाया।

नेपाल ने इस मैच में चीन के खिलाफ पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 313 रन बनाए। कुशल ने 43 गेंद की पारी में 300 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल का संयुक्त रूप से यह पांचवां सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 35 गेंद पर श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था।

टी20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े स्कोर

टीम स्कोर ओवर रन रेटपारी विपक्षी टीम मैदान परिणाम
जिम्बाब्वे344/420.017.201बनाम गाम्बियानैरोबी (रुआराका)जीत
नेपाल314/320.015.701बनाम मंगोलियाहांग्जोजीत
नेपाल313/220.015.651बनाम चीनसिंगापुरजीत
जर्मनी308/120.015.401बनाम ऑस्ट्रियाक्रेफ़ेल्डजीत
इंग्लैंड304/220.015.201बनाम दक्षिण अफ्रीकामैनचेस्टरजीत
भारत297/620.014.851बनाम बांग्लादेशहैदराबादजीत

वैभव-अभिषेक को कुशल ने छोड़ा पीछे

कुशल भुर्तेल ने इस पारी में 16 छक्के भी लगाए और एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे भी छोड़ा। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रन की पारी में 15 छक्के लगाए थे। गौरतलब है कि वैभव ने टी20 क्रिकेट में एक बार 36 गेंद और एक बार 35 गेंद पर शतक जड़ा है। इस लिहाज से कुशल वैभव से आगे तो नहीं निकल पाए। साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में 37 गेंद पर टी20 शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीगेंदें मैच स्थान
साहिल चौहान27एस्टोनिया बनाम साइप्रसएपिस्कोपी
मुहम्मद फहाद29तुर्की बनाम बुल्गारियासोफिया
जान निकोल लोफ्टी-ईटन33नामीबिया बनाम नेपालकीर्तिपुर
सिकंदर रजा33जिम्बाब्वे बनाम गाम्बियानैरोबी (रुआराका)
फिन एलेन33न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाकोलकाता
कुशल मल्ला34नेपाल बनाम मंगोलियाहांग्जो
डेविड मिलर35दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशपॉचेफस्ट्रूम
रोहित शर्मा35भारत बनाम श्रीलंकाइंदौर
एस विक्रमसेकरा35चेक गणराज्य बनाम तुर्कीइल्फोव काउंटी
कुशल भुर्तेल35नेपाल बनाम चीनसिंगापुर
अभिषेक शर्मा37भारत बनाम इंग्लैंडवानखेड़े

चीन के खिलाफ नेपाल की धमाकेदार जीत

नेपाल के 313 रन के जवाब में चीन की पूरी टीम 92 रन पर सिमट गई। 19.2 ओवर में चीन की टीम 100 रन तक नहीं पहुंच पाई और ऑलआउट हो गई। नेपाल के लिए कुशल मल्ला ने 3 विकेट लिए। वहीं संदीप लमिछाने और सोमपाल कामी को 2-2 विकेट मिले। नंदन यादव ने भी एक विकेट लिया। नेपाल ने 221 रन से चीन को हराया।

वैभव नंबर 1, संजू-इशान भी लिस्ट में, IPL 2026 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अहम योगदान दिया और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। वह इस सीजन कुल तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस मामले में वह सीजन के नंबर 1 खिलाड़ी हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर