वेस्टइंडीज ने भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया था और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 250 रन के टारगेट को चेज कर लिया था और भारतीय टीम को पूरी तरह से हैरान कर दिया था। भारतीय टीम दूसरे मैच में 249 रन का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई थी और अब सवाल ये है कि भारत तीसरे मैच में जीत के लिए क्या करे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में भारत के लिए वापसी करना आसान तो नहीं होगा, लेकिन टीम इंडिया को ऐसा करना ही होगा साथ ही जीत भी हासिल करनी होगी। अब भारत को जीत हासिल करने के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करना चाहिए इसके बारे में हनुमा विहारी ने बताया।

कुलदीप यादव की जगह प्रिंस को मिल सकता है मौका

हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हो सकता है कि भारतीय टीम कुलदीप यादव को हटाकर प्रिंस यादव को खिलाएं। वह शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और आखिर में भी साथ ही उनमें यह काबिलियत है। कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है तो मेरी राय में यही एक बदलाव हो सकता है। हनुमा विहारी ने कहा कि क्या वैभव को खिलाया जा सकता है। बैटिंग कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर आप उसे खिलाते हैं तो बैटिंग ऑर्डर फिर से बदल जाएगा।

हनुमा ने आगे कहा कि वैभव को खिलाने से आपके पास एक बॉलर कम पड़ जाए। इसलिए यह बहुत बड़ा जुआ होगा और संजू सैमसन ने रन बनाए हैं और अभिषेक शर्मा भी अच्छी फॉर्म में हैं। मुझे नहीं लगता कि वे बैटिंग में कुछ बदलेंगे। शायद बॉलिंग में प्रिंस यादव एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। होलकर में आपको दो स्पिनरों की जरूरत नहीं है और नमन धीर भी तो हैं।

तीसरे मैच को लेकर हनुमा ने कहा कि सबसे पहले भारत को टॉस जीतना होगा। अगर वे टॉस जीतते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि वे चेज करेंगे और कितने भी रन बना सकते हैं। जो टीम टॉस जीतेगी उसे बहुत फायदा होगा। वेस्टइंडीज भारत को कड़ी टक्कर दे रही है। मैंने भारत के पक्ष में 3-2 का अनुमान लगाया था, लेकिन क्या वेस्टइंडीज 3-2 कर सकती है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

तिलक ने तोड़ा कोहली-दुबे का रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या नंबर 1; T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहली पारी की 20वें ओवर में तीन छक्के लगाए और विराट कोहली व शिवम दुबे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत को इस मैच में 6 विकेट से हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)