आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या के बीच विवाद की खबरें भी काफी तूल पकड़ रही हैं। हाल ही में मुंबई और आरसीबी के मैच के दौरान भी दोनों को एक दूसरे से बात करते भी नहीं देखा गया था। इन सभी अटकलों पर हार्दिक के बड़े भाई और आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने जवाब दिया है। साथ ही मुकुल चौधरी को स्लेज करने के आरोप पर भी उन्होंने सफाई दी है।
क्रुणाल पंड्या ने Mr. Nags के साथ बात करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके और हार्दिक के बीच सब ठीक है? कोई बड़ी बात नहीं है केन और अंडरटेकर (WWE रेसलर) भी आपस में लड़े थे। इस पर क्रुणाल पंड्या जोर से हंसने लगते हैं और Thumbs Up दिखाते हुए कहा कि, सब ठीक है।
क्यों उठी विवाद की खबरें?
दरअसल कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर हार्दिक और क्रुणाल के विवाद की खबरें आई थीं। लंबे वक्त से दोनों को एकसाथ भी नहीं देखा गया है। इससे पहले हार्दिक का बेटा अगस्त्या भी अक्सर क्रुणाल और पंखुरी के साथ रहता था। लंबे वक्त से दोनों परिवार अलग दिखे हैं। आईपीएल में भी पहले मैच से पूर्व दोनों मिलते थे लेकिन इस बार दोनों के बीच आंखें तक नहीं मिलीं। इन्हीं सब बातों के बाद विवाद की अटकलें थीं जिस पर अब क्रुणाल ने साफ जवाब दिया है कि, सब ठीक है।
मुकुल चौधरी को स्लेज करने पर सफाई
क्रुणाल पंड्या ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान मुकुल चौधरी को कुछ कहा था, इसके बाद उनके ऊपर युवा खिलाड़ी को स्लेज करने के आरोप भी लगे थे। इस पर क्रुणाल ने कहा,”लोग इस पर काफी कुछ कहे रहे हैं कि वह युवा है और उसे मैंने स्लेज किया। वह स्लेज नहीं था, जब वह पैडल स्वीप खेल रहा था तब मैंने कहा तुम लॉन्ग ऑन, लॉन्ग ऑफ पर हर जगह सिक्स लगा रहे हो, उधर मारो मुझे कहां पैडल खेल रहे हो। यह बस जोक था कोई स्लेज वगैरह नहीं था। मेरी उस हेयरस्टाइल और लुक के साथ लोगों को मैं गुस्से में लगता हूं पर ऐसा नहीं है।”
जिसकी कप्तानी में सचिन तेंदुलकर ने किया था डेब्यू, अब उसने ही की वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की मांग
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 6 मैचों की 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अब पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत ने भी उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में लाने की मांग की है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
