आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम ने टी20 सीरीज गंवा दी और इसके बाद टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की हर तरफ आलोचना हो रही है। जिन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है उन्हें लेकर कई पूर्व खिलाड़ी टिप्पणी कर रहे हैं। भारतीय टीम में बदलाव को लेकर भी बात की जा रही है साथ ही ऐसे खिलाड़ी जिन्हें शायद टीम ढो रही है उन्हें लेकर भी बातें की जा रही है।

टी20 टीम में क्यों हैं सुंदर

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर श्रीकांत भी भारतीय टीम के प्रदर्शन से काफी निराश हैं और उन्होंने टी20 टीम में वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया है। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सुंदर का खेल बेअसर हो गया है और उनकी बैटिंग बहुत खराब रही है और गेंदबाजी के बारे में तो कहना ही क्या। उनकी बॉलिंग पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

मुझे नहीं पता कि गौतम गंभीर ने उन्हें क्या भूमिका दी है, क्योंकि वह गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के लिए ठीक हैं, लेकिन टी20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिलनी चाहिए। सुंदर ना तो तेज गेंदबाजी और ना ही स्पिन के खिलाफ बड़े शॉट लगा पाते हैं। विरोधी बल्लेबाज सुंदर की बॉलिंग का इंतजार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इससे कम से कम 15 रन तो पक्के हैं।

केएल राहुल को टीम में करें शामिल

श्रीलंका ने कहा कि भारतीय टीम के जिस तरह के हालात हैं उसके बाद केएल राहुल को भारतीय टी20 टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए,लेकिन शुभमन गिल को काफी मौके मिले और उन्होंने लगातार कम स्कोर बनाए। यानी गिल को मौके मिले और नाकाम रहने के बाद ही उन्हें हटाया गया। वहीं केएल राहुल को तो मौका ही नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ऐसी योजना बनाई है कि वह सिर्फ टेस्ट और वनडे खेलेंगे। उनका टी20 रिकॉर्ड शानदार है और वह किसी भी तरह की पिच पर खेल सकते हैं।

श्रीकांत ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज सिर्फ सपाट पिचों पर ही जबरदस्त बैटिंग करते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ थोड़ी तेज और उछाल वाली पिच पर वे बुरी तरह फेल हो गए थे। इसके बाद वे तुरंत घबरा गए और सपाट पिचों की मांग करने लगे। आईपीएल में लखनऊ की पिच पर भी भारतीय बल्लेबाजों को काफी मुश्किल हुई थी। तेज गेंद और उछाल का सामना करने में माहिर बनने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को गीली टेनिस बॉल से प्रैक्टिस करने की जरूरत है।

श्रेयस ने तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड, T20I में 6 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने पहले 6 मैचों में बतौर कप्तान 5 मैच जरूर गंवा दिए, लेकिन वो भारत की तरफ से बतौर कप्तान पहले 6 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जरूर बन गए और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)