भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी और दूसरा व तीसरा मैच 25 और 26 जुलाई को खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज श्रीकांत ने भारतीय टीम में शामिल किए गए कुछ खिलाड़ियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए जिसमें पंजाब किंग्स के गेंदबाज यश ठाकुर हैं साथ ही उन्होंने ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे व रिंकू सिंह को लेकर भी आपत्ति जाहिर की।

यश ठाकुर हैं साधारण बॉलर

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने ऐसा क्या गुनाह किया है कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिली और यश ठाकुर टीम में कहां से आ गए, उन्हें तो बिल्कुल भी बॉलिंग करनी नहीं आती। वह एक साधारण बॉलर और क्रिकेटर हैं। कम से कम मयंक यादव का सिलेक्शन तो समझ में आता है क्योंकि उनके पास तेज गति है और उन्हें भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे वहां कैसे हैं, उन्होंने क्या किया है।

तिलक वर्मा को इतना सपोर्ट क्यों

श्रीकांत ने आगे कहा कि तो फिर भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार के लिए भी वही पैमाने लागू होने चाहिए। उन्हें डर है कि ये तीनों अच्छा खेलेंगे और उन्हें टीम से बाहर करना मुश्किल हो जाएगा, जिसकी वजह से वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नहीं चुन पाएंगे। क्रुणाल पांड्या एक समझदार और चालाक क्रिकेटर हैं, जो निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप उन्हें नहीं चुनते और हमेशा तिलक वर्मा को ही सपोर्ट करते रहते हैं क्या वह इतने ही महान हैं।

रिंकू सिंह की वापसी कैसे हुई

श्रीकांत ने रिंकू सिंह की वापसी पर भी सवाल उठाए और कहा कि किसी को नहीं पता कि रिंकू सिंह की वापसी कैसे हुई। इसमें सिर्फ प्रभसिमरन सिंह का सिलेक्शन ही सही है। वह सच में अपनी जगह के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने रन बनाकर यह जगह हासिल की है। आपने प्रिंस यादव को इसलिए चुना क्योंकि आईपीए में उनका प्रदर्शन शानदार था, जो कि सही है। रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साधारण प्रदर्शन किया था साथ ही आईपीएल 2026 में भी उन्होंने ज्यादा अच्छा नहीं किया था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

IND VS ENG T20I PLAYING 11: तिलक पर खतरा! वैभव-अभिषेक ओपनर; चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs England Squad, IND vs ENG 1st T20 Match Playing 11: चौथे मैच में भारत के पास वापसी करने का बेहतरीन मौका है। इस मैच में संजू सैमसन की वापसी मुश्किल है। तिलक वर्मा की जगह पर खतरा जरूर मंडरा रहा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)