आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी पर सबकी नजर थी और ऐसा माना जा रहा था कि इस टीम की गेंदबाजी बेहद कमजोर है। मैच दर मैच इस टीम की गेंदबाजी की और कमजोरियां सामने आ रही है। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हैदराबाद के गेंदबाज 220 रन का बचाव करने के दौरान बेबस से नजर आ रहे थे और अंत में ये टीम हार गई।

हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 500 रन

पंजाब के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व बैटर और सेलेक्टर श्रीकांत ने इशान किशन की टीम की गेंदबाजी का जमकर मजाक बनाया और कहा कि इस टीम को मैच जीतने के लिए 500 रन बनाने होंगे। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हैदराबाद की गेंदबाजी में कोई दम नहीं है। विरोधी टीम उनकी गेंदबाजी के सामने 300 रन भी आसानी से चेज कर लेगी। उनके दो युवा स्पिनर हर्ष दुबे और शिवांग कुमार अच्छे हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी बस यहीं से शुरू होकर यहीं खत्म हो जाती है।

जयदेव और हर्षल का समय खत्म

श्रीकांत ने आगे कहा कि ईशान मलिंगा की गेंदबाजी की तो ऐसी धुनाई होगी कि गेंद सीधे कोलंबो पहुंच जाएगी, फिर भी हैदराबाद उन्हें खिला रही है। जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल का समय अब ​​खत्म हो गया है। हैदराबाद अब तभी जीत सकती है जब वे इस बॉलिंग अटैक के साथ 500 रन बना लें। इस बॉलिंग के साथ आप कुछ नहीं कर सकते। यह तो फर्स्ट डिवीजन के लेवल की भी नहीं है।

पंजाब किंग्स के कप्तान हैं शानदार

वहीं श्रीकांत ने श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब किंग्स के पास एक शानदार कप्तान है, जो बहुत जिम्मेदारी निभाता है। वह बस आए और अपनी बैटिंग से आसानी से टीम को मैच जिता दिया। हर कोई 200+ के स्ट्राइक रेट से खेल रहा है। अगर वे सब इसी स्ट्राइक रेट से खेलते रहे, तो उन्हें हराना नामुमकिन है।

संजू ने लगाया IPL 2026 का पहला शतक; टी20 में पूरे किए 400 छक्के, रोहित-कोहली-सूर्यकुमार की खास लिस्ट में हुए शामिल

संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 400 टी20 छक्के लगाने का भी कमाल किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)