Nicholas Pooran picks all time T20 playing 11: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर निकोलस पूरन ने Beard Before Wicket पर अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी टीमों के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया। पूरन ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में वेस्टइंडीज के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया जबकि भारत के 2 खिलाड़ियों को इसमें जगह दी।

पूरन ने जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया वो देखने में काफी मजबूत लग रही है साथ ही उन्होंने बेहद संतुलित टीम भी चुनी है और इसमें उन्होंने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ियों को जगह दी। पूरन ने अपनी टीम में कई स्टार भारतीय खिलाड़ी जैसे की रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों को भी जगह नहीं दी।

पूरन ने कोहली-गिल को बतौर ओपनर चुना

पूरन ने जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें उन्होंने बतौर ओपनर विराट कोहली और क्रिस गेल को शामिल किया। गेल को टी20 प्रारूप में हमेशा से ओपन करते रहे हैं, लेकिन कोहली ने सिर्फ आईपीएल में ही ओपन किया है, लेकिन फिर भी पूरन ने कोहली को अपनी टीम में बतौर ओपनर शामिल किया। हालांकि कोहली आईपीएल में बतौर ओपनर काफी सफल रहे हैं।

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान से बदला और सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका; जूनियर्स करेंगे डबल धमाका, वैभव पर नजर

4 ऑलराउंडर्स को टीम में दी जगह

पूरन ने अपनी टीम में नंबर 3 पर जोस बटलर जबकि चौथे स्थान पर एबी डिविलियर्स को रखा। वहीं 5वें नंबर पर बैटिंग क्रम में उन्होंने खुद को रखा। अपनी टीम में उन्होंने बतौर ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन को शामिल किया। ये चारों खिलाड़ी बैट और बॉल दोनों से विरोधियों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। वहीं बतौर तेज गेंदबाज उन्होंने अपनी टीम में लसित मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को जगह दी। आपको बता दें कि पूरन ने अब तक खेले 443 टी20 मैचों में 4 शतक के साथ 10,371 रन बनाए हैं।

निकोलस पूरन द्वारा चुनी गई ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11

विराट कोहली, क्रिस गेल, जोस बटलर, अब्राहम डिविलियर्स, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ब्रावो, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

भारत का ये बल्लेबाज T20 वर्ल्ड कप में लगाएगा सबसे ज्यादा 6 और बनाएगा सबसे ज्यादा रन, इरफान ने की भविष्यवाणी