आईपीएल का रोमांच अब खत्म हो चुका है। 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। अब दुनिया में टेस्ट क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। उससे पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ ने टेस्ट के लिए वर्ल्ड 11 का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल समेत चार भारत के खिलाड़ियों को चुना है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा खिलाड़ी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 4-4 खिलाड़ियों को संजय बांगड़ ने अपनी वर्ल्ड टेस्ट 11 में जगह दी है। केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के रूप में चार भारतीय इस टीम का हिस्सा बने हैं। जबकि कंगारू टीम के चार खिलाड़ी, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस (कप्तान) और मिचेल स्टार्क इस टीम में शामिल हैं। इंग्लैंड के दो खिलाड़ी बेन स्टोक्स और जो रूट भी इस टीम का हिस्सा हैं।
बांगड़ की टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ट्रेविस हेड को मिली है। उन्होंने नंबर 3 के लिए जो रूट को चुना है। वहीं नंबर 4 के लिए संजय ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नाम बताया है। उनकी टीम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को नंबर 5 पर जगह मिली है। जबकि बतौर विकेटकीपर संजय बांगड़ ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को चुना है।
कौन बना संजय बांगड़ की वर्ल्ड टेस्ट 11 का कप्तान?
संजय बांगड़ ने अपनी टीम में नंबर 7 के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को चुना है। उन्होंने ना गिल और ना स्टोक्स किसी को कप्तान नहीं बनाया है। बल्कि अपनी टीम में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपना कप्तान चुना है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और केशव महाराज को भी उन्होंने इस टीम में चुना है।
टेस्ट के लिए बांगड़ की वर्ल्ड प्लेइंग 11
केएल राहुल, ट्रेविस हेड, जो रूट, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, केशव महाराज।
वैभव-विराट ओपनर, रजत कप्तान, इशान उपकप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट टीम
आईपीएल 2026 के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुन ली है। उनकी बेस्ट टीम में आरसीबी के सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी शामिल हैं। आकाश ने रजत पाटीदार को कप्तान और इशान किशन को उपकप्तान बनाया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
