वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया। आकाश ने अपनी इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल को शामिल नहीं किया। आकाश ने अपनी इस टीम में इंग्लैंड के लिए फिर से टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले जो रूट को जगह दी, लेकिन टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया।

हेड-केएल राहुल ओपनर, गिल कप्तान

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए कहा कि मैं अपनी इस टीम में यशस्वी जायसवाल को ओपनर के रूप में नहीं चुन रहा हूं क्योंकि उनका प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने ओपनर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बैटर ट्रैविस हेड को चुना और कहा कि मैं उनके जोड़ीदार के रूप में केएल राहुल को अपनी टीम में जगह दूंगा। तीसरे नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को रखा जो टेस्ट प्रारूप में कमाल का खेल दिखा रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया और उनके बारे में कहा कि गिल का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में कमाल का रहा है। वहीं उन्होंने उन्होंने बैटिंग लाइनअप में 5वें नंबर पर हैरी ब्रुक को रखा जबकि बेन स्टोक्स को उन्होंने टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया जो अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने टीम में दूसरे ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा को रखा जबकि विकेटकीपर के रूप में टीम में ऋषभ पंत को जगह दी। तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने टीम में मिचेल स्टार्क, जोश टंग, शेमार जोसेफ को जगह दी। आकाश ने कहा कि बुमराह और मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा इस वजह से मैं उन्हें टीम में जगह नहीं दे रहा।

WTC 2025-27 की बेस्ट प्लेइंग 11 (आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी हुई)

ट्रेविस हेड, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल (कप्तान), हैरी ब्रुक, ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, जोश टंग, शेमार जोसेफ।

वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-3 में मारी एंट्री, शाहबाज नंबर 2; दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप-10 बैटर

वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 132 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 में आ गए। इस लिस्ट में शाहबाज अहमद और सुदीप घरामी का जलवा बरकरार है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)