भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया। पुजारा ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया जो इस वक्त अपने-अपने देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। पुजारा ने अपनी इस टीम में भारत के 5 खिलाड़ियों को शामिल किया जबकि ऑस्ट्रेलिया के 4 तो वहीं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के 1-1 खिलाड़ियों को चुना।

पुजारा ने मार्करम-राहुल को बनाया ओपनर

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकइंफो पर अपनी इस टीम का चयन किया और अपनी इस टीम में उन्होंने बतौर ओपनर साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और भारत के केएल राहुल का चयन किया। वीडियो में पुजारा ने कहा कि मेरी मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट इलेवन इस तरह है: ओपनिंग के लिए मैं एडेन मार्करम और केएल राहुल से शुरुआत करूंगा। नंबर 3 पर जो रूट, नंबर 4 पर स्टीव स्मिथ और नंबर 5 पर शुभमन गिल होंगे। तो ये नंबर 3, 4 और 5 हो गए। नंबर 6 पर विकेटकीपर होगा और वह ऋषभ पंत होंगे। नंबर 7 पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा होंगे।

जडेजा को बतौर ऑलराउंडर टीम में किया शामिल

पुजारा ने वीडियो में आगे कहा कि दुर्भाग्य से बेन स्टोक्स रिटायर हो चुके हैं, इसलिए वे टीम में नहीं हैं। वरना मैं उन्हें जरूर चुनता। फिर नंबर 8 पर एक और स्पिनर होगा जो नाथन लियोन होंगे। इसके अलावा मेरी टीम में सीमर्स होंगे और वो जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड हैं। यह टीम सामान्य पिच के हिसाब से है, लेकिन अगर यह मैच दुनिया में कहीं और होता है जैसे इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में तो शायद मैं रविंद्र जडेजा की जगह एक तेज गेंदबाजी करने वाले ऑल-राउंडर को टीम में शामिल करता।

चेतेश्वर पुजारा द्वारा चुनी गई मौजूदा टेस्ट प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, केएल राहुल, जो रूट, स्टीव स्मिथ, शुबमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड।

यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)