दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी साथ ही मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर केकेआर को उनके घरेलू मैदान पर 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली ने इस सीजन का समापन जीत के साथ किया तो वहीं केकेआर को निराशा मिली। इस मैच में दिल्ली की गेंदबाजी के सामने केकेआर की बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से बिखर गई और सिर्फ मायूसी इस टीम के हाथ लगी। हालांकि दिल्ली और केकेआर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लिहाजा इन दोनों टीमों का सफर इस सीजन में यहीं पर खत्म हुआ।
आईपीएल 2026 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने केकेआर के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए और विरोधी टीम को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया। केकेआर ने दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 163 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2026
Kolkata Knight Riders
163 (18.4)
Delhi Capitals
203/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 70 )
Delhi Capitals beat Kolkata Knight Riders by 40 runs
केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक
अभिषेक पोरेल ने केकेआर के खिलाफ 22 रन की पारी खेली जबकि साहिल पारख ने 24 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 60 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन की पारी खेली और आउट हो गए। डेविड मिलर 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के लिए सौरव दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
अजिंक्य रहाणे ने लगाया अर्धशतक
केकेआर के ओपनर फिन एलन ने दिल्ली के खिलाफ 20 रन की पारी खेली और आउट हुए। कप्तान रहाणे ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 63 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह डक पर आउट हो गए जबकि तेजस्वी दाहिया एक रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। रोवमैन पॉवेल 29 रन बनाकर आउट हो गए जबकि अनूकुल रॉय ने 9 रन की पारी खेली। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। स्टार्क ने 2 जबकि एनगिडी को भी 3 सफलता मिली।
दिल्ली ने किए दो बदलाव
केकेआर ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नही किया जबकि दिल्ली की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच के लिए अंतिम ग्यारह में 2 बदलाव किए।
केकेआर की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर- फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी।
दिल्ली की प्लेइंग 11
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट प्लेयर- त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव।
वैभव-अभिषेक ओपनर, इशान नंबर 3, श्रेयस अय्यर नहीं यह खिलाड़ी कप्तान; देखें IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद बेस्ट प्लेइंग 11
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 की फाइनल अंकतालिका, RCB नंबर 1 तो LSG 10वें स्थान पर; वैभव से आगे निकले राहुल
दिल्ली ने केकेआर को 40 रन से हराया
दिल्ली ने केकेआर को अपने आखिरी लीग मैच में उनके घरेलू मैदान पर 40 रन से हरा दिया। दिल्ली ने कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी के 3-3 विकेट जबकि स्टार्क के 2 विकेट की मदद से केकेआर को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली और हार के बाद केकेआर का भी सफल आईपीएल 2026 में समाप्त हो गया।
स्टार्क ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर रोवमैन पॉवेल को जबकि दूसरी गेंद पर अनूकुल रॉय को आउट कर दिया। केकेआर का 8वां विकेट गिरा। केकेआर ने 18 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रन बनाने हैं।
केकेआर का छठा विकेट गिरा
केकेआर का छठा विकेट तेजस्वी दाहिया के रूप में गिरा जो एक रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। .17 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बन चुके हैं। केकेआर को जीत के लिए 18 गेंदों पर 51 रन की जरूरत है जो आसान नहीं दिख रहा है।
वैभव, संजू से लेकर श्रेयस तक; IPL 2026 के 70 लीग मैचों में लगे 14 शतक, 13 खिलाड़ियों में 8 भारतीय शामिल
रिंकू सिंह डक पर आउट
कुलदीप यादव ने रहाणे को 14 वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया जबकि तीसरी ही गेंद पर रिंकू सिंह को डक पर आउट कर दिया। केकेआर का 5वां विकेट गिरा।
रहाणे 63 रन बनाकर आउट
कुलदीप ने ग्रीन के बाद रहाणे को भी आउट किया और ये इस मैच में उनका दूसरा विकेट रहा।
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। केकेआर ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। रहाणे अभी 59 रन पर खेल रहे हैं।
कुलदीप ने ग्रीन को किया आउट
कुलदीप यादव ने कैमरन ग्रीन को 2 रन पर आउट कर दिया। केकेआर को तीसरा झटका लगा।
मनीष पांडे ने 25 रन बनाए और लुंगी एनगीडी की गेंद पर आउट हुए। केकेआर का दूसरा विकेट गिरा। केकेआर ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।
केकेआर को पहला झटका लुंगी एनगीडी ने दिया और उन्होंने फिन एलन को 20 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। केकेआर ने 6 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंदों पर 149 रन बनाने हैं।
राजस्थान टीम ने 7वीं बार प्लेऑफ में बनाई जगह, 2008 में बनी थी विनर; 16 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का मौका
केकेआर को जीत के लिए मिला 204 रन का टारगेट
दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। अब केकेआर को जीत के लिए इस मैच में 204 रन की जरूरत है।
रोहित, तिलक इस स्थान पर, रयान रहे नंबर 1; IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर
दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
दिल्ली का चौथा विकेट कप्तान अक्षर पटेल के रूप में गिरा जिन्होंने 39 रन की पारी खेली। दिल्ली ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं।
IPL 2026:पंजाब-कोलकाता के बाहर होने का कारण बना 6 अप्रैल का मैच, राजस्थान रॉयल्स नहीं बना पाती प्लेऑफ में जगह
15 ओवर में बने 140 रन
15 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी डेविड मिलर और अक्षर पटेल मौजूद हैं। मिलर 5 रन जबकि कप्तान अक्षर पटेल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल 60 रन बनाकर आउट
केएल राहुल इस मैच में 60 रन बनाकर आउट हुए और दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा।
केएल राहुल ने 25 गेंदों पर केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाया। दिल्ली ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बनाए।
साहिल पारख आउट
साहिल पारख ने 24 रन की पारी खेली और वो आउट हुए। दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा। दिल्ली ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं।
IPL 2026 Playoffs Schedule: सनराइजर्स से एलिमिनेटर भिड़ेगी राजस्थान, ये है प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
8 ओवर में बने 70 रन
दिल्ली ने 8 ओवर में एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। राहुल अभी 31 रन जबकि साहिल अभी 15 रन के स्कोर पर नाबाद हैं।
IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद अंकतालिका; टॉप-5 बैटर-बॉलर
अभिषेक पोरेल 22 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली का पहला विकेट गिरा। दिल्ली ने 5 ओवर में एक विकेट पर 42 रन बना लिए हैं।
राजस्थान प्लेऑफ में
राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंच गई। राजस्थान आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
3 ओवर में बने 26 रन
दिल्ली ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। राहुल और अभिषेक पोरेल अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। राजस्थान की जीत के साथ ही केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक और राहुल ने की। पहला ओवर केकेआर के लिए अनुकूल रॉय ने फेंका। पहले ओवर में दिल्ली ने 10 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गिरा।
केकेआर की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
