आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को हर्षित राणा की जगह शामिल किया। हर्षित राणा इंजरी की वजह से आईपीएल के 19वें सीजन से बाहर हो गए थे। उनके टीम से जाने के बाद अब केकेआर ने आधिकारिक रूप से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया।
केकेआर में शामिल हुए नवदीप सैनी
एक तरफ नवदीप सैनी केकेआर से साथ जुड़े जबकि दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने भी कुलवंत खजरोलिया को टीम में शामिल किया। गुजरात ने कुलवंत को पृथ्वीराज यात्रा की जगह टीम में जगह दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत ने आईपीएल में अब तक 6 विकेट ले चुके हैं और वो इससे पहले गुजरात, केकेआर और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। गुजरात ने एक बार फिर से उन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया।
नवदीप के केकेआर ने 75 लाख में किया साइन
भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन अब हर्षित के जाने के बाद केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में साइन किया और वो इस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। नवदीप सैनी ने अब तक आईपीएल में कुल 32 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 23 विकेट हासिल किए हैं। नवदीप का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक कुछ खास नहीं रहा है।
नवदीप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लिए हैं 23 विकेट
नवदीप सैनी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे जबकि उन्होंने भारत के लिए 8 वनडे मैच भी खेले हैं जिसमें उनके नाम पर कुल 6 विकेट दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो इसमें उन्होंने भारत के लिए 11 मैचों में हिस्सा लिया है जिसमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए वो अब तक कुल 23 विकेट ले चुके हैं। हालांकि वो काफी समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
IPL 2026 PBKS Team Analysis: पंजाब किंग्स की ताकत और कमजोरी; श्रेयस अय्यर की नजर खिताबी जीत पर
