मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 5वें मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को वाशिंगटन फ्रीडम ने 30 रन से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की फ्रेंचाइजी एमआई न्यूयॉर्क के लिए किरोन पोलार्ड ने तूफानी शतकीय पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। हां, पोलार्ड इस शतकीय पारी के बाद टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जरूर बने। वहीं वाशिंगटन फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन ने गजब की पारी खेली और उनकी पारी से दम पर ही एमआई न्यूयॉर्क को हार मिली।
इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद वाशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन का बड़ा स्कोर बनाया और न्यूयॉर्क को जीत के लिए 246 का टारगेट दिया। इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 215 रन बनाए और उसे हार मिली। मिचेल ओवन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मिचेल ओवन ने खेली 155 रन की पारी
मिचेल ओवन ने एमआई न्यूयॉर्क के गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर इस मैच में रख दी। उन्होंने 68 गेंदों पर 155 रन बनाए और 11 चौके व 13 छक्के इस दौरान लगाए साथ ही उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 227.94 का रहा। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 21 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली जबकि मार्क चैपमैन ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए। एमआई न्यूयॉर्क के लिए ट्रेंट बोल्ट, कार्बिन बॉश, रोमारियो शेफर्ड और कोरी एंडरसन ने एक-एक विकेट लिए।
पोलार्ड ने लगाया शतक, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
एमआई न्यूयॉर्क के लिए किरोन पोलार्ड ने 56 गेंदों पर 4 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। पोलार्ड ने इस पारी के दम पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स
किरोन पोलार्ड- 14,582 रन
क्रिस गेल- 14,562 रन
एलेक्स हेल्स- 14,449 रन
जोस बटलर- 14,371 रन
डेविड वॉर्नर- 14,284रन
रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
