scorecardresearch

KBC में जब पहुंचे गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम की ‘दीवार’ पीआर श्रीजेश, जुनून से भरे बिग बी ने लगाया ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ का नारा; देखें Video

देश का नाम रोशन करने के बाद टोक्यो ओलंपिक के पदकवीर गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम की दीवार पी आर श्रीजेश पहुंचेंगे टीवी के पॉपुलर शो केबीसी 13 के मंच पर। जिसका एक प्रोमो सामने आया है।

kbc-13-neeraj-chopra-pr-sreejesh-will-be-seen-in-shandar-shukrawar-episode-amitabh-bachchan-shouts-hindustan-jindabad-video-promo
नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश पहुंचे केबीसी 13 के मंच पर, अमिताभ बच्चन ने लगाया हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा (Source: Instagram Video SonyTV Screenshot)

देश के गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश टीवी के पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचेंगे। सोनी टीवी पर प्रसारित होन वाले इस शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें दोनों खिलाड़ियों के सेट पर आते ही होस्ट अमिताभ बच्चन जुनून से भर जाते हैं और जोर-जोर से नारा लगाते हैं हिंदुस्तान जिंदाबाद।

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने 121 साल के ओलंपिक के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिखवाया है। वे भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड या कोई भी मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने हैं। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक बार फिर से देश में धूमिल हो रहे राष्ट्रीय खेल में नई जान फूंक दी है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर को दुनियाभर से द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया की उपाधि भी मिली। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कई बार आखिरी क्षणों में गोल बचाकर भारत को जीत तक पहुंचाने में मदद की।

देश के ये दोनों जांबाज टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा लहराने के बाद अब टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएंगे। दोनों भारतीय खिलाड़ी शो के दौरान अपने जीवन के, टोक्यो ओलंपिक के कई किस्से साझा करते दिखेंगे। आपको बता दें ये दोनों दिग्गज शानदार शुक्रवार के एपिसोड में केबीसी के सेट पर आएंगे। जिसका प्रसारण 17 सितंबर को रात 9 बजे से होगा।

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस आने वाले शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि,’अपने देश का नाम रोशन करके केबीसी 13 के मंच पर आने वाले हैं टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश। सुनिए उनके संघर्ष और ओलंपिक के अनुभव को।’

गौरतलब है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के इस शो में हर शुक्रवार को कई सेलिब्रिटीज आते हैं। हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग को भी हॉट सीट पर देखा गया था। दोनों ने बिग बी के साथ काफी मनोरंजक किस्से साझा किए थे।

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 12-09-2021 at 17:22 IST
अपडेट