काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स के एक्स अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया। ये घटना द हंड्रेड 2026 की नीलामी खत्म होने के कुछ घंटो बाद घटी जिसमें सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया। इस फ्रेंचाइजी ने अबराब को खरीदने के लिए 2 करोड़ 34 लाख रुपये की बोली लगाई और इस दौरान यानी नीलामी में खुद फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन भी मौजूद थीं।
सनराइजर्स लीड्स के एक्स अकाउंट सस्पेंड
द हंड्रेड 2026 की नीलामी का आयोजन लंदन में किया गया था जिसमें काव्या मारन के साथ टीम को हेड कोच डेनियल विटोरी भी मौजूद थे। इस नीलामी में सनराइजर्स लीड्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को पछाड़ते हुए अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल करने में सफलता हासिल की थी। सनराइजर्स लीड्स की कप्तानी इस सीजन में इंग्लैंड के टी20आई कप्तान हैरी ब्रुक के हाथों में होगी।
ऐसी घटना कई साल के बाद घटी जबक किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल किया। हालांकि काव्या मारन द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद भारत में उनकी जमकर आलोचना की जा रही है और क्रिकेट फैंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। वैसे सनराइजर्स लीड्स के एक्स अकाउंट को सस्पेंड क्यों किया गया इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
विटोरी ने अबरार के खरीदने पर दी सफाई
द हंड्रेड की नीलामी के बाद इस टीम के कोच डेनियल विटोरी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि आदिल राशिद शुरू से हमारी पहली पसंद थे, लेकिन जब वो हाथ से निकल गए तो जाहिर है हमने विदेशी स्पिनर की तरफ रुख किया। चार-पांच खिलाड़ी ऐसे थे जिन पर हमारी नजर थी और अबरार उनमें से एक थे और उन्हें पाकर हम बहुत खुश हैं।
विटोरी ने बताया कि मैनेजमेंट ने नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न चुनने के बारे में कोई चर्चा नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सबसे अच्छी टीम चुनने की थी,और जब वे आदिल राशिद को नहीं ले पाए, तो उन्होंने अबरार को चुना।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
संजू सैमसन नहीं ये भारतीय खिलाड़ी था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार, एबी डिविलियर्स ने बताया नाम
संजू 24 छक्के लगा बने नंबर 1, इशान निकले राहुल से आगे; T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 भारतीय विकेटकीपर
