रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 का आगाज हो चुका है और इस सीजन के पहले राउंड के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। इस सीजन के पहले राउंड में एलीट ग्रुप में कुल 16 मैच खेले गए जिसमें कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली तो वहीं कई गेंदबाजों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन गेंदबाजी भी की। अब पहले राउंड के बाद बात अगर टॉप-10 बल्लेबाजों व गेंदबाजों की हो तो बल्लेबाजी में चिराग जानी ने बाजी मारी तो वहीं गेंदबाजी में भार्गव भट्ट पहले स्थान पर रहे।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में चिराग जानी पहले नंबर पर रहे जिन्होंने एक ही मैच में 210 रन बना दिए जबकि दूसरे स्थान पर अक्षय वाडकर रहे जिन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 198 रन ठोके। तीसरे स्थान पर शुभम शर्मा रहे जिन्होंने 185 रन बनाए तो वहीं इस लिस्ट में करुण नायर 7वें स्थान पर रहे जिन्होंने अपनी टीम के लिए पहले मुकाबले में 163 रन बनाए।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर 9 विकेट लेकर भार्गव भट्ट रहे। हालांकि कई अन्य गेंदबाजों ने भी 9 विकेट लिए जिसमें महेश पिठिया, अर्जुन शर्मा, तनय त्यागराजन शामिल रहे, लेकिन इनके औसत या फिर इकॉनामी रेट के आधार पर ये खिलाड़ी दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह से लिस्ट में संदीप सरकार 5वें स्थान पर रहे जिन्होंने 8 विकेट हासिल किया।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट46
चिराग जानी1221021057.69282
अक्षय वाडकर1119819854.55230
शुभम शर्मा1218518549.47153
शिबशंकर राय1217517549.72241
विवेक सिंह121708551.99163
अंकित बवाने121668345.48161
करुण नायर1216316362.45182
गौरव चौधरी1215577.548.59162
सीराम वेंकट राहुल1215415450.16150
माधव कौशिक1115015046.0173
महिपाल लोमरोर121507554.55180
अभिषेक पोरेल1114914965.35171
गेंदबाजमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भार्गव भट्ट143.125999.228311
महेश पिठिया156.4340913.7812411
अर्जुन शर्मा159.1355914.7813311
तनय त्यागराजन127.216499.898901
संदीप सरकार141.22488129601
शिखर शेट्टी152.5317818.3814701
हितेश वालुंज152312711.297901
विक्की ओस्तवाल152.2314713.579501
करन शर्मा12213276.434510
सिद्धार्थ देसाई141.1247712.869001

इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)