scorecardresearch

कपिल शर्मा के शो में युवराज सिंह ने वीरेंद्र सहवाग की अंग्रेजी का उड़ाया था मजाक, एक्टिंग कर सुनाया था मजेदार किस्सा

वराज और हरभजन एक बार कपिल शर्मा शो के शो पर गए थे। उस दौरान दोनों ने सहवाग के बारे में बात की और उनकी एक्टिंग का मजेदार किस्सा सुनाया। युवराज ने न्यूजीलैंड दौरे की कहानी बताई, जिस पर सभी हंसने लगे।

Kapil Sharma show, Virender Sehwag, yuvraj singh
वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। (सोर्स – सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग तकरीबन एक साथ ही टीम इंडिया में आए थे। तीनों क्रिकेटर भले ही आज अच्छी अंग्रेजी बोल लेते हैं, लेकिन शुरू में उनका अंग्रेजी में तंग था। युवराज और हरभजन एक बार कपिल शर्मा शो के शो पर गए थे। उस दौरान दोनों ने सहवाग के बारे में बात की और उनकी एक्टिंग का मजेदार किस्सा सुनाया। युवराज ने न्यूजीलैंड दौरे की कहानी बताई, जिस पर सभी हंसने लगे।

अंग्रेजी को लेकर युवराज ने कहा, ‘‘वीरू की एक बात करूंगा। पता नहीं उस बात की तकलीफ उन्हें आज है या नहीं। हम न्यूजीलैंड में खेल रहे थे। मैं और सहवाग बर्गर खा रहे थे। तभी एक आदमी आया। उसने कहा- वीरेंद्र सहवगा। वीरू ने कहा- यप्प। फिर आदमी ने कहा- सो हाऊ यू लाइक न्यूजीलैंड। इस पर भी वीरू ने कहा- यप्प।’’ दरअसल, करियर के शुरुआती दिनों में सहवाग को इंग्लिश आती नहीं थी। उन्होंने खुद कई मौकों पर इस पर को स्वीकार किया है।

इस कार्यक्रम के दौरान हरभजन ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक खिलाड़ी के सीए के पास बैठे हुए थे। तभी एक फौज का बंदा आया। उसने देखा कि दोनों पंजाब के लड़के बैठे हैं और इंडियन खेल चुके हैं। उसने कहा- हाय, गाइज, आई एम लेफ्टिनेंट कुलजिंदर सिंह। इस पर मेरे बगल में बैठा हरविंदर ने कहा- हाय, आई एम राइट हैंड हरविंदर सिंह। मुझे तो सच में लगा कि उसने सही जवाब दिया है।’’

वीडियो में सहवाग का एक क्लिप दिखाया गया। वह कपिल के पुराने शो का था। उसमें सहवाग ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘‘सबसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने साउथ अफ्रीका गए थे। मैं और हरभजन सिंह दोनों एक साथ टीम में थे। हमारे कोच श्रीकांत जी थे। तो हम लोग जिस भी फंक्शन में जाते थे, तो ऐसा कोना ढूंढ़ लेते थे, जहां पर कोई न पहुंच पाए, क्योंकि साउथ अफ्रीका में जो भी आएगा, वह अगर कुछ भी पूछेगा इंग्लिश में ही पूछेगा। हम लोग डरते थे कि हमें इंग्लिश आती नहीं है। इस चक्कर में हम लोग आधा-आधा घंटा बस में बैठे रहते थे।’’

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-10-2020 at 13:35 IST
अपडेट