भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मिलकर टॉप-10 ऑल-टाइम टेस्ट ऑलराउंडर का चयन किया। बटलर और ब्रॉड ने इन टॉप-10 खिलाड़ियों में दो भारतीय को शामिल किया जबकि पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को इसमें जगह दी।

कपिल देव-रविंद्र जडेजा को टॉप-10 में मिली जगह

जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने टॉप-10 टेस्ट ऑलराउंडर की लिस्ट में भारत के जिन दो खिलाड़ियों को शामिल किया उसमें कपिल देव और रविंद्र जडेजा को जगह दी। इन दोनों ने कपिल देव को इस लिस्ट में 5वें नंबर पर रखा जबकि जडेजा को 10वें स्थान पर जगह दी। जडेजा ने भारत के लिए खेले 89 टेस्ट मैच में अब तक 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं जबकि 348 विकेट लिए हैं। वहीं कपिल देव की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए खेले 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए थे और 5248 रन बनाए थे।

जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमरान खान को भी जगह दी और उन्हें छठे स्थान पर रखा। इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए 88 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 362 विकेट लिए थे और 3,807 रन बनाए थे। इन दोनों ने अपनी लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी सर गारफील्ड सोबर्स को रखा जिन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 235 विकेट लिए थे और 8,000 से ज्यादा रन बनाए थे।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार ऑलराउंडर जैक कैलिस को रखा गया जिन्होंने 166 टेस्ट मैचों में 45 शतक के साथ 13,000 से ज्यादा रन और 292 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स तीसरे जबकि इयान बॉथम चौथे नंबर पर रहैं तो वहीं एंड्रयू फ्लिंटॉप सातवें तो किथ मिलर 8वें जबकि शॉन पोलॉक 9वें नंबर पर हैं।

जोस बटलर-ब्रॉड द्वारा चुने गए टॉप-10 टेस्ट ऑलराउंडर

1.सर गारफील्ड सोबर्स
2.जैक कैलिस
3.बेन स्टोक्स
4.इयान बॉथम
5.कपिल देव
6.इमरान खान
7.एंड्रयू फ्लिंटॉप
8.कीथ मिलर
9.शॉन पोलाक
10.रविंद्र जडेजा

ध्रुव जुरेल या सरफराज खान, प्लेइंग 11 में नंबर 6 के लिए कौन हैं ज्यादा फिट; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया नाम

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए साथ ही नंबर 6 पर ध्रुव या सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)