भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व पीएम इमरान खान को लेकर अपने मन की बात कही। एक इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने इमरान खान को लेकर खुलकर बातें की और बताया कि वो किस तरह से इंसान थे। कपिल देव ने साफ तौर पर कहा कि एक ऐसा खिलाड़ी जिसने अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीता और फिर देश का प्रधानमंत्री भी बना उसके साथ इस तरह का व्यवहार देखकर बुरा लगता है।
इमरान की लाइफ स्टाइल को छू भी नहीं सकते
कपिल देव ने स्पोर्ट्स तक पर इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या आपकी इमरान से दोस्ती थी तो उन्होंने कहा कि मैं ऐसा तो नहीं कहूंगा, लेकिन जब जरूरत होती थी हम बैठकर बात करते थे। वो भी पंजाबी थे और मुझे भी पंजाबी समझ में आती थी तो हम आसानी से एक-दूसरे की बात समझ लेते थे। इमरान खान की लाइफ स्टाइल को तो हम छू भी नहीं सकते। उनका लाइफस्टाइल काफी अलग था और ऐसा हमेशा रहा। इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान भी ऐसा ही था।
कपिल देव से कहा गया कि आपने एक बार कहा था कि इमरान खान एक दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस पर कपिल देव ने कहा कि अगर आप इतिहास देखो तो ऐसी चीजें होती हैं। हमारे यहां साउथ में कई एक्टर मुख्यमंत्री बने हैं और ऐसा इतिहास रहा है और इमरान ने प्रधानमंत्री बनने के लिए 20 साल तक कड़ी मेहनत की थी। उसमें वो था कुछ ना कुछ कि वो अपने देश को देना चाहता था।
इमरान को जेल में देखकर बुरा लगता है
कपिल देव को कहा गया का जब इमरान प्रधानमंत्री साल 2018 में बने थे तब आपको, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान आने का न्योता दिया था। इसका जवाब देते हुए कपिल देव ने कहा कि मैं वहां नहीं गया था क्योंकि उस वक्त दोनों देशों के संबंध ठीक नहीं थे और मुझे अपने देश से प्यार है और मैं ऐसा नहीं कर सकता था। हालांकि उन्होंने हमें बुलाया था ये हमारे लिए सम्मान की बात थी। कपिल से पूछा गया कि इमरान खान को जेल में देखकर आपको दुख होता है।
कपिल देव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मुझे बहुत ज्यादा दुख होता है और बहुत बुरा लगता है। मुझे नहीं पता कि इमरान ने क्या गलत किया या क्या नहीं किया, लेकिन जो खबर आती है उसके हिसाब से एक प्लेयर नहीं बल्कि जो देश का प्रधानमंत्री रहा है उसको सही ट्रीटमेंट मिलनी चाहिए ये मेरी सोच है। मुझे कानून का ज्ञान नहीं है और मुझे नहीं पता कि क्या सही है और क्या नहीं, लेकिन मुझे इतना जरूर मालूम है कि वो अपने देश के लिए बहुत बड़े क्रिकेटर रहे हैं और पीएम रहे हैं। हमें उनके देश के कानून के बारे में नहीं पता, लेकिन इतना तो जरूर कहना चाहूंगा कि एक इंसान को ट्रीटमेंट तो सही मिलनी चाहिए।
तिलक वर्मा ने अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ा, बने नंबर 1; T20I में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय
तिलक वर्मा ने टी20आई में 1500 रन 23 साल 238 दिन की उम्र में पूरे किए जबकि अभिषेक ने ये कमाल 25 साल 300 दिन की उम्र में किया था और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
