न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन ने शुक्रवार (12 जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 35 साल विलियमसन ने टी20 से पहले ही संन्यास ले लिया था। उन्होंने 8 महीने में टेस्ट और वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर दिया। विलियमसन ने न्यूजीलैंड के आखिरी मैच लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में खेला। वह न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज, सबसे ज्यादा शतक और दोहरा शतक समेत 32 रिकॉर्ड के साथ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से रुखस्त हुए।

केन विलियमसन ने 2010 में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। अहमदाबाद में उन्होंने शतक से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब जीता। उन्होंने 40 टेस्ट में कप्तानी की और 22 में जीत दर्ज की। 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 91 वनडे में न्यूजीलैंड को 46 में जीत मिली। 40 में हार मिली। 75 टी20 में 39 में जीत मिली। 34 में हार का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट न्यूजीलैंड · विरासत
केन विलियमसन — न्यूजीलैंड क्रिकेट के सर्वकालिक महानायक
न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट के सर्वाधिक रन, शतक और रिकॉर्ड
19,346
अंतरराष्ट्रीय रन
48
अंतरराष्ट्रीय शतक
378
अंतरराष्ट्रीय मैच
54.06
टेस्ट औसत
न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट में रिकॉर्ड
समग्र अंतरराष्ट्रीय
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन — 19,346
NZ पुरुष क्रिकेट रिकॉर्ड
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक — 48
NZ पुरुष क्रिकेट रिकॉर्ड
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय दोहरे शतक — 6
NZ पुरुष क्रिकेट रिकॉर्ड
छठे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच — 378
चौथे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय कैच — 217
टेस्ट क्रिकेट
सर्वाधिक टेस्ट रन — 9,515
NZ पुरुष टेस्ट रिकॉर्ड
सर्वाधिक टेस्ट शतक — 33
NZ पुरुष टेस्ट रिकॉर्ड
तीसरे सर्वाधिक टेस्ट मैच — 110
सर्वोच्च टेस्ट औसत — 54.06
न्यूनतम 20 मैच · NZ रिकॉर्ड
4 लगातार टेस्ट मैचों में शतक — पहले खिलाड़ी
NZ क्रिकेट इतिहास में पहली बार
वनडे क्रिकेट
चौथे सर्वाधिक ODI रन — 7,256
NZ पुरुष ODI रिकॉर्ड
चौथे सर्वाधिक ODI शतक — 14
दूसरा सर्वोच्च ODI औसत: 48.69 (न्यूनतम 20 मैच)
T20 अंतरराष्ट्रीय
दूसरे सर्वाधिक T20I रन — 2,575
तीसरा सर्वोच्च T20I औसत: 33 (न्यूनतम 5 मैच)
कप्तानी रिकॉर्ड
टेस्ट
22
जीत
10
हार
8
ड्रॉ
40 मैच · फ्लेमिंग के बाद दूसरे
वनडे
46
जीत
40
हार
5
NR/टाई
91 मैच · फ्लेमिंग के बाद दूसरे
T20I
39
जीत
34
हार
2
NR/टाई
75 मैच · NZ कप्तानों में सर्वाधिक
ICC इवेंट में प्रदर्शन
2016
ICC T20 विश्व कप — सेमीफाइनल · भारत
सेमीफाइनल
2019
ICC क्रिकेट विश्व कप — फाइनल · इंग्लैंड
फाइनल
2021
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल — विजय · इंग्लैंड
विजेता
2021
ICC T20 विश्व कप — फाइनल · UAE
फाइनल
2022
ICC T20 विश्व कप — सेमीफाइनल · ऑस्ट्रेलिया
सेमीफाइनल
2023
ICC क्रिकेट विश्व कप — सेमीफाइनल · भारत
सेमीफाइनल
पुरस्कार और विशेष उपलब्धियां
ICC विश्व कप 2019 — टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर — 2019
ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड — 2018
2015 — विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
विश्व के अग्रणी क्रिकेटर चुने गए
सर रिचर्ड हेडली मेडल — 4 बार
2015-16, 2016-17, 2019, 2020
2016 — सभी प्रमुख टेस्ट देशों के खिलाफ शतक
इतिहास में सबसे तेज और सबसे युवा खिलाड़ी
टेस्ट डेब्यू पर शतक — बनाम भारत, अहमदाबाद 2010
सर्वाधिक टेस्ट जीत (47) — टॉम लेथम और टिम साउदी के साथ संयुक्त

वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल 47 रन बनाते हैं तो वह भारत के सबसे तेज और दुनिया के दूसरे सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। श्रेयस अय्यर भी 23 रन बनाते ही 3000 रन पूरा कर लेंगे हालांकि, उन्हें धवन से जल्दी यह उपलब्धि हासिल करने के लिए पहले मैच में ही ऐसा करना होगा। पूरी खबर पढ़ें