इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने शुक्रवार (12 जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। वह नवंबर 2025 में टी20 से संन्यास ले चुके थे और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ज्यादातर समय दूर ही रह रहे थे। 35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 16 साल के करियर में उन्होंने 378 मैच खेले और 19,346 रन बनाए। 48 शतक भी लगाए विलियमन ने कप्तानी भी दमदार की। उनकी नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने 2 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले और एक में खिताब भी जीता।

केन विलियमसन ने ऐसे समय पर संन्यास का ऐलान किया है जब इंग्लैंड दौरे से न्यूजीलैंड 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में एक मैच गंवा चुकी है। वह इस सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। लॉर्ड्स टेस्ट ही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। विलियमसन ने नवंबर 2010 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। तीन महीने बाद उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ ही वनडे डेब्यू किया।

वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे

विलियमन ने 110 टेस्ट मैचों मे 9,515 रन बनाए। इसमें 38 अर्धशतक और 33 शतक शामिल हैं। उनका औसत 54.06 रहा। विलियमसन का वनडे रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने 175 मैचों में 7,256 रन बनाए हैं। इसमें 48.69 का औसत रहा है, जबकि 47 अर्धशतक और 15 शतक बनाए हैं। उनके संन्यास का मतलब है कि वह अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे।

न्यूजीलैंड के 8 साल कप्तान रहे

विलियमसन ने 2016-2024 के सुनहरे दौर में तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की अगुआई की। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने दो आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल और तीन सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह 2021 में पहली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती। विलियमसन को 2015 का आईसीसी क्रिकेटर और 2019 का टेस्ट प्लेयर चुना गया। साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड चार बार सर रिचर्ड हैडली मेडल भी जीता।

रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 45 शतक लगाए हैं। अफगानिस्तान सीरीज में अगर उनके बल्ले से एक शतक निकला तो वह सचिन तेंदुलकर के शतकों का खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें