ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने जैसे ही ट्रैविस हेड का विकेट लिए उन्होंने डेल स्टेन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 350 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। यही नहीं रबाडा ने इस विकेट के साथ ही मैल्कम मार्शल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
कगिसो रबाडा ने तोड़ा डेल स्टेन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
कगिसो रबाडा ने हेड को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए साथ ही साथ वो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे कम गेंदों पर विकेट के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बॉलर बने। रबाडा से पहले डेल स्टेन ने टेस्ट में 14719 गेंदों पर 350 विकेट लिए थे, लेकिन रबाडा ने 13808 गेंदों पर 350 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में वकार यूनिस तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट 14905 गेंदों पर लिए थे।
सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
◎ 13808 गेंद – कगिसो रबाडा
◎ 14719 गेंद – डेल स्टेन
◎ 14905 गेंद – वकार यूनिस
◎ 16340 गेंद – मैल्कम मार्शल
◎ 16908 गेंद – मिचेल स्टार्क
कगिसो रबाडा ने की मैल्कम मार्शल की बराबरी
कगिसो रबाडा ने 75 टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने का कमाल किया और उन्होंने मैल्कम मार्शल की बराबरी भी कर ली जिन्होंने इतने ही टेस्ट मैचों में 350 विकेट लिए थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 350 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर डेल स्टेन हैं जिन्होंने 69 मैचों में ये कमाल किया था। रिचर्ड हेडली ने भी इतने ही मैचों में 350 विकेट लिए थे और वो स्टेन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।
टेस्ट में सबसे कम मैचों में 350 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
◎ 69 मैच: डेल स्टेन
◎ 69 मैच: रिचर्ड हैडली
◎ 70 मैच: डेनिस लिली
◎ 74 मैच: ग्लेन मैक्ग्रा
◎ 75 मैच: कगिसो रबाडा
◎ 75 मैच: मैल्कम मार्शल
अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर
ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
