आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा, लेकिन इस मैच से पहले गुजरात के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर ने राजस्थान के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। बटलर ने इस युवा ओपनर की जमकर तारीफ की और उन्हें भारत के लिए एक होनहार युवा प्रतिभा बताया।
वैभव अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो जारी किया जिसमें जोस बटलर इस टीम के मैनेजर रोमी भिंडर और वैभव के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत में बटलर ने कहा कि मैंने कहा कि उसे ज्यादा उत्साहित मत करो। मैंने कहा कि वह (वैभव) अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है।
दुनिया उसके कदमों में होगी
बटलर ने आगे कहा कि जरा सोचिए जब वह 21 या 25 साल का होगा तो पूरी दुनिया उसके कदमों में होगी। उसे खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है। बटलर ने वैभव से हाथ मिलाते हुए ये बातें कही। इसके बाद उन्होंने अंडर वर्ल्ड कप में खेली गई वैभल की पारी की तारीफ की जिसमें उन्होंने इंग्लिश टीम का दिल तोड़ दिया था।
जोस ने आगे कहा कि आप बहुत बढ़िया खेल रहे हो और आपको खेलते देखना शानदार है ऐसे ही खेलते रहो। जिस आजादी से तुम खेलते हो उसे देखना बहुत अच्छा लगता है। गुजरात और राजस्थान के बीच होने वाले आगामी मुकाबले से पहले बात करते हुए बटलर ने अपनी बात खत्म की। वहीं राजस्थान टीम के मैनेजर ने यह भी बताया कि वैभव अपने करियर में बटलर की तरह ही ट्रॉफियां जीतना चाहते हैं।
आपको बता दें कि जोस बटलर पहले राजस्थान टीम का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें गुजरात ने खरीद लिया था। जोस बटलर ने अब तक आईपीएल में खेले 122 में 4158 रन बना चुके हैं। वो आईपीएल में 7 शतक और 24 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं जबकि उनका स्ट्राइक रेट 148.98 का रहा है तो वहीं उनका औसत 39.98 का है।
ये खबरें भी पढ़ें
