जोस बटलर ने भारत के खिलाफ 5वें टी20 मैच में तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया और ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का दूसरा शतक रहा जबकि उनके टी20 क्रिकेट करियर का 9वां शतक रहा। भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद बटलर ने अभिषेक शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों की बराबरी भी की।
जोस बटलर ने इस मैच में अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और इस मैच में 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 12 चौके भी लगाए। बटलर ने दूसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक के साथ मिलकर 233 रन की शानदार साझेदारी भी की। उन्होंने अपने टी20आई क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेली। बटलर ने भारत के खिलाफ टी20आई में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का भी कमाल किया साथ ही बतौर विकेटकीपर ये टी20आई का भी सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा।
जोस बटलर ने की अभिषेक समेत 4 बल्लेबाजों की बराबरी
जोस बटलर ने भारत के खिलाफ शतक लगाया और ये उनके टी20 क्रिकेट करियर का 9वां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा, फॉफ डुप्लेसिस, रिली रोसो और साहिबजादा फरहान की बराबरी कर ली। इन चारों बल्लेबाजों ने भी टी20 क्रिकेट करियर में 9-9 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल 22 शतक के साथ मौजूद हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
◎ 22: क्रिस गेल
◎ 13: बाबर आजम
◎ 10: विराट कोहली
◎ 10: डेविड वार्नर
◉ 09: जोस बटलर
◎09: अभिषेक शर्मा
◎ 09: फाफ डु प्लेसिस
◎ 09: रिले रोसौव
◎ 09: साहिबजादा फरहान
जोस बटलर ने की फिल साल्ट-डिकॉक की बराबरी
जोस बटलर ने बतौर विकेटकीपर अपने टी20 क्रिकेट करियर का दूसरा शतक लगाया और उन्होंने फिल साल्ट और क्विंटन डिकॉक की बराबरी कर ली। बटलर अब टी20आई क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेेबाजों की लिस्ट में डिकॉक और साल्ट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में संजू सैमसन 3 शतक के साथ पहले नंबर पर हैं।
विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा T20I शतक
◎ 3: संजू सैमसन
◉ 2: जोस बटलर
◎ 2: फिल सॉल्ट
◎ 2: क्विंटन डी कॉक
T20I में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
131 रन- जोस बटलर, साउथैम्पटन- 2026
125* रन- इविन लुईस, किंग्स्टन- 2017
124* रन- शेन वॉटसन, सिडनी- 2016
113* रन- ग्लेन मैक्सवेल, बेंगलुरु- 2019
110 रन- जोस इंग्लिश, विशाखापत्तनम- 2023
T20I में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
141* रन- फिल सॉल्ट बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर- 2025
131 रन- जोस बटलर बनाम भारत, साउथैम्पटन- 2026
119 रन- फिल सॉल्ट बनाम वेस्टइंडीज, टारोबा- 2023
116* रन- एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका, चट्टोग्राम- 2014
रोहित नंबर 1, श्रेयस निकले सूर्यकुमार से आगे; T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं जबकि एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जो युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
