आईपीएल 2028 को लेकर इस वक्त माहौल बनने लगा है। इसी बीच सभी टीमों की प्लेइंग 11 और कॉम्बिनेशन पर दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। वहीं कई क्रिकेटर्स भी इन दिनों अपनी अलग-अलग फॉर्मेट की ऑलटाइम प्लेइंग 11 भी बता रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के विकेटकीपर खिलाड़ी ने अपनी ऑलटाइम टी20 की प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने इसमें दो भारतीय खिलाड़ी चुने हैं और सबसे खास बात यह कि भारत के टी20 विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
धोनी और रोहित को किया बाहर
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने क्रिक ट्रैकर के साथ बातचीत में अपनी ऑलटाइम टी20 की प्लेइंग 11 बताई है। उन्होंने अपनी टीम में एमएस धोनी और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है। बल्कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को ही उन्होंने दो भारतीयों के तौर पर इस टीम में चुना है।
सैम बिलिंग्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा भी रहे हैं। वह धोनी की कप्तानी में खेल भी चुके हैं। ऐसे में उनका एमएस धोनी को इस टीम में नहीं शामिल करना सभी को चौंका सकता है। साथ ही भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा भी इस टीम में नहीं हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था।
वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी
सैम बिलिंग्स ने अपनी टीम में क्रिस गेल और जोस बटलर को बतौर ओपनर चुना है। वहीं विराट कोहली को नंबर 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस ऑलटाइम टी20 की प्लेइंग 11 में मिचेल स्टार्क 12वें खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी वेस्टइंडीज के उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में शामिल किए हैं। वहीं उनकी टीम में दो भारत और 1-1 श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं।
सैम बिलिंग्स द्वारा चुनी गई टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11
क्रिस गेल, जोस बटलर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा। (मिचेल स्टार्क-12वें खिलाड़ी)
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी सबसे छोटे, एमएस धोनी सबसे बड़े; ये हैं IPL 2026 के 5 सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी
यह भी पढ़ें- संजू या ऋतुराज कौन करेगा ओपन, किस नंबर पर खेलेंगे ब्रेविस; IPL 2026 के लिए दिग्गज ने चुनी CSK की बेस्ट प्लेइंग 11
