गुजरात टाइटंस के बैटर जोस बटलर लय में आ चुके हैं और उन्होंने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2026 के 19वें मैच में 37 गेंदों पर 60 रन की अहम पारी खेलते हुए टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। ये इस सीजन में बटलर का दूसरा अर्धशतक भी रहा। बटलर ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया और पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वो टी20 क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बैटर भी बने।
बटलर निकले बाबर आजम से आगे
जोस बटलर ने लखनऊ के खिलाफ 60 रन की पारी खेली और टी20 प्रारूप में ये उनका 100वां अर्धशतक भी रहा। टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब जोस बटलर तीसरे नंबर पर आ गए। बटलर ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा जिन्होंने अब तक 99 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में 116 अर्धशतक के साथ डेविड वार्नर पहले स्थान पर हैं जबकि 107 अर्धशतक के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।
टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर
116 – डेविड वॉर्नर
107 – विराट कोहली
100 – जोस बटलर
99 – बाबर आजम
92 – एलेक्स हेल्स
88 – क्रिस गेल
84 – जेम्स विंस
एलेक्स हेल्स से आगे निकले जोस बटलर
जोस बटलर ने लखनऊ के खिलाफ खेली अपनी 60 रन की पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 14,000 रन भी पूरे कर लिए। बटलर अब टी20 प्रारूप में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। बटलर ने ये कमाल 468 पारियों में किया और हेल्स को पीछे छोड़ा जिन्होंने ऐसा 505 पारियों में किया था। क्रिस गेल इस लिस्ट में 423 पारियों के साथ पहले नंबर पर हैं।
T20 में सबसे कम पारियों में 14,000 रन वाले टॉप-5 बैटर्स
423 – क्रिस गेल
431 – डेविड वार्नर
468 – जोस बटलर
505 – एलेक्स हेल्स
633 – कीरोन पोलार्ड
संजू ने लगाया IPL 2026 का पहला शतक; टी20 में पूरे किए 400 छक्के, रोहित-कोहली-सूर्यकुमार की खास लिस्ट में हुए शामिल
संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले बैटर बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 400 टी20 छक्के लगाने का भी कमाल किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
