इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने द हंड्रेड 2026 के 21वें मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ 20 गेंदों पर 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। बटलर ने इस पारी के साथ ही किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

जोस बटलर बने नंबर 1

द हंड्रेड 2026 के 21वें मुकाबले में खेली नाबाद 51 रन की पारी के बाद जोस बटलर अब टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। बटलर ने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम पर इस प्रारूप में कुल 14,803 रन दर्ज थे। अब बटलर ने 14,833 रन बनाकर उन्हें दूसरे नंबर पर धकेल दिया और खुद टॉप पर आ गए। इस लिस्ट में क्रिस गेल 14,562 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि चौथे नंबर पर एलेक्स हेल्ड 14,449 रन के साथ मौजूद हैं।

बाबर आजम से आगे हैं रोहित शर्मा

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-15 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर डेविड वॉर्नर 14,284 रन के साथ मौजूद हैं जबकि छठे नंबर पर विराट कोहली 14,218 रन के साथ मौजूद हैं। इस सूची में रोहित शर्मा 10वें स्थान पर 12,531 रन के साथ मौजूद हैं जबकि 11वें नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम 12,493 रन बनाकर मौजूद हैं। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक इस सूची में 8वें स्थान पर हैं जिनके नाम पर टी20 प्रारूप में कुल 13,571 रन दर्ज हैं।

T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-15 बैटर्स

14833 रन- जोस बटलर
14803 रन- कीरोन पोलार्ड
14562 रन- क्रिस गेल
14449 रन- एलेक्स हेल्स
14284 रन- डेविड वॉर्नर
14218 रन- विराट कोहली
13777 रन- जेम्स विंस
13571 रन- शोएब मलिक
12654 रन- क्विंटन डिकॉक
12531 रन- रोहित शर्मा
12493 रन- बाबर आजम
12333 रन- फॉफ डुप्लेसिस
12260 रन- कॉलिन मुनरो
12241 रन- डेविड मिलर
11458 रन- एरोन फिंच

वैभव-अभिमन्यु ओपनर, इशान नंबर 5, विराट को भी मौका; दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन के संभावित टॉप-7 बैटर

वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से एक्शन में नजर आएंगे और दलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सीजन में वो अपनी टीम के लिए ओपन करते नजर आएंगे और उनके ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यु ईश्वरन हो सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)