आईपीएल 2026 के शुरूहोने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इस बार एक बार फिर से सब अपने चहेते राजस्थान के किशोर ओपनर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने का इंतजार कर रहे हैं। वैभव ने पिछले सीजन में अपना पहला आईपीएल शतक लगाकर तहलका मचा दिया था और कई रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया था। वैभव को भारत के होनहार क्रिकेटर के रूप में देखा जा रहा है।

एबी ने की वैभव की तारीफ

वैभव के बारे में उनके साथी खिलाड़ी जितेश शर्मा और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब चैनल पर बातचीत की। एबी ने वैभव के बारे में कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और मैंने उन्हें अंडर-19 के दौरान खेलते देखा था। आईपीएल और बड़ी लीग क्रिकेट का अनुभव लेने के बाद भी उसी स्तर को बनाए रखना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेला उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। अपनी उम्र के हिसाब से वह अविश्वसनीय रूप से समझदार हैं।

एबी ने आगे कहा कि मैं उनके खेलने के तरीके की बात कर रहा हूं। वो अपनी गेम-प्लान पर कायम रहे और उन्होंने ठीक वैसे ही खेला जैसा वो आईपीएल 2025 में खेले थे। उसने किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं की और वह गेंदबाजों के प्रति घमंडी नहीं था। एबी से बात करते हुए जितेश शर्मा ने भी वैभव के बारे में बताया और उनके साथ निजी मुलाकातों के किस्से सुनाते हुए बताया कि बार-बार सलाह देने के बावजूद वैभव देर रात आइसक्रीम खाने की अपनी आदत नहीं छोड़ रहा है।

वैभव मेरी बात नहीं सुनते

जितेश शर्मा ने वैभव के बारे में कहा कि वो बिल्कुल भी प्रोफेशनल नहीं है और मैं यह बात पक्के तौर पर कह सकता हूं। जितेश ने फिर हंसते हुए कहा कि हर कोई उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी ऐसा बन पाएगा कम से कम मैदान के बाहर तो बिल्कुल नहीं। मैदान पर वो शायद प्रोफेशनल बन जाए और मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं उससे कहता हूं कि रात में आइसक्रीम मत खाओ लेकिन वह मेरी बात कभी नहीं सुनता।

ये खबरें भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर; पंत से पीछे रोहित, सहवाग, सचिन, धोनी

IPL में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 भारतीय; अभिषेक शर्मा नंबर 1, संजू, सहवाग,यशस्वी से आगे मुरली विजय